jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जानिए आपका रहवासी प्लॉट वैध है या अवैध...? हरदा में नवजात शिशु को लावारिस छोड़ने का मामला! कैमरे में कैद हुईं महिलाएं ! नवजात बच्ची को छोड़ने ... शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप 23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ .. आज सुबह की सबसे बडी़ खबर तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत, 339 घर ढहे जयपुर - दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा MP Soybean Bhavantar Yojana 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका

भारतीय टीम दूसरे टेस्ट में जीत से 58 रन दूर

नई दिल्ली। भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में जीत के लिए अब केवल 58 रनों की जरुरत है। मैच के चौथे दिन भारतीय टीम को जीत के लिए 121 रनों का लक्ष्य मिला था जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम ने दिन का खेल समाप्त होने के समय तक अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 63 रन बना लिए थे। केएल राहुल 25 और साई सुदर्शन 30 रन बनाकर खेल रहे थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 8 रन पर ही आउट हो गये। इसके बाद केएल राहुल और साई सुदर्शन ने नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी कर भारतीय टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया।

- Install Android App -

इससे पहले आज सुबह तीसरे दिन के दो विकेट पर 173 रनों से आगे खेलते हुए वेस्टइंडीज की टीम अपनी दूसरी पारी में 390 रन बनाकर आउट हो गयी। जॉन कैम्पबेल ने 115 और शाई होप ने 103 रन बनाकर टीम को यहां तक पहुंचा। भारतीय टीम की ओर से स्पिनर कुलदीप यादव ने 5 विकेट जबकि जसप्रीत बुमराह ने 3 और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए।

इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित कर दी थी। जिसके जवाब में वेस्ट इंडीज की टीम अपनी पहली पहली पारी में 248 रन ही बना पायी। इसके बाद भारतीय टीम ने उसे फॉलो-ऑन खेलने के लिए बुलाया। वेस्टइंडीज ने इंडीज को दूसरी पारी में कैम्पबेल और होप के शतक से पारी की हार को टाल दिया। जॉन कैम्पबेल और शाई होप ने तीसरे विकेट के लिए 177 रनों की साझेदारी कर भारतीय गेंदबाजों को टक्कर दी। भारतीय टीम की ओर से पहली पारी में यशस्वी जयसवाल के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने भी शतक लगाया था।