jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में नवजात शिशु को लावारिस छोड़ने का मामला! कैमरे में कैद हुईं महिलाएं ! नवजात बच्ची को छोड़ने ... शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप 23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ .. आज सुबह की सबसे बडी़ खबर तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत, 339 घर ढहे जयपुर - दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा MP Soybean Bhavantar Yojana 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका मध्य प्रदेश मौसम समाचार - 23 अक्टूबर शुक्रवार रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न

सूर्यकुमार और उनकी पत्नी ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की

उज्जैन। भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ रविवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। सूर्यकुमार और देविशा यहां दिव्य संध्या आरती में भी शामिल हुए। सूर्यकुमार और देविशा ने बाबा महाकाल के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इन्होंने संध्या आरती के दौरान मंदिर के नंदी हाल में भी कुछ समय बिताया और भगवान शिव की अराधना की। वहीं इससे पहले महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सूर्य कुमार का विधिवत स्वागत किया गया। मंदिर की परंपरा के अनुसार, उन्हें भगवान महाकाल का प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस दौरान, मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रशंसक भी उपस्थिन थे जो उनकी एक झलक पाने का प्रयास कर रहे थे। सूर्यकुमार की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में यूएई में हुए एशिया कप को जीता है। सूर्यकुमार कप्तान के तौर पर तो काफी सफल रहे हैं पर उनका स्वयं का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। पिछले कुछ समय से उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे। ऐसे में अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले वह अपनी लय हासिल करने का प्रयास करेंगे।