jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

ट्रंप ने किया दावा बोले- हम खत्म कराएंगे पाकिस्तान-अफगानिस्तान का संघर्ष

वॉशिंगटन। दुनिया में कहीं भी जंग हो, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उसमें कूदते हुए जंग रुकवाने का दावा करने लगते हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे तनाव को भी रुकवाने का उन्होंने दावा कर दिया है। ट्रंप ने यह बयान उस समय दिया जब वे एयर फोर्स वन से इजरायल और मिस्र के शांति मिशन पर रवाना हो रहे थे। उन्होंने दावा किया कि वे युद्ध सुलझाने में अच्छे हैं, और कहा कि इजरायल- हमास संघर्ष में हुए सीजफायर के बाद यह उनका ‘आठवां युद्ध है जिसे उन्होंने सुलझाया।’ उन्होंने आगे कहा कि अब पाकिस्तान-अफगानिस्तान की बारी। ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में कहा, मैंने सुना है कि अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी लड़ाई चल रही है। मुझे लौटने दो, मैं एक और सुलझा लूंगा, क्योंकि मैं इसमें अच्छा हूं। मैं युद्ध में भी अच्छा हूं और शांति बनाने में भी।’ उन्होंने आगे कहा कि उनका मकसद निजी प्रशंसा नहीं बल्कि मानवीय भलाई है। उन्होंने कहा, ‘यह मेरे लिए सम्मान की बात है। मैंने लाखों जिंदगियां बचाई हैं। मैंने यह किसी नोबेल पुरस्कार के लिए नहीं किया बल्कि इंसानों की जान बचाने के लिए किया।

- Install Android App -

इजरायल-हमास सीजफायर के बाद ट्रंप मिडिल ईस्ट की यात्रा पर हैं, जहां इजरायल और हमास के बीच बंधकों की रिहाई और युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। यह समझौता ट्रंप के ‘गाजा पीस इनिशिएटिव’ का पहला चरण माना जा रहा है, जिससे दो साल से जारी इजरायल-हमास युद्ध रुका है। अब ट्रंप प्रशासन का ध्यान अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष की ओर है, जहां दोनों देशों के बीच हाल ही में भारी गोलीबारी हुई, जिसमें पाकिस्तान के 58 सैनिक मारे गए। वहीं तालिबान के 9 लोग मारे गए। यह झड़प 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से सबसे गंभीर मानी जा रही है। पाकिस्तान ने तालिबान पर आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी आतंकी समूहों को अफगान जमीन से हमले करने की इजाजत दी जा रही है। जवाब में तालिबान ने कहा कि उनके देश में ‘पाकिस्तानी आतंकियों का कोई ठिकाना नहीं है।’ गुरुवार को पाकिस्तान ने काबुल और पूर्वी अफगानिस्तान के एक बाजार पर हवाई हमले किए थे, जिसके बाद तालिबान ने जवाबी गोलीबारी की। शनिवार देर रात तालिबान सैनिकों ने पाकिस्तानी चौकियों पर हमला किया, और पाकिस्तान ने तोपखाने और हवाई हमले से पलटवार किया। दोनों पक्षों ने दावा किया कि उन्होंने एक-दूसरे की कई बॉर्डर पोस्ट तबाह कर दीं।