jhankar
ब्रेकिंग
MP में 4-5 अगस्त से फिर हैवी रेन का अलर्ट भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश जिलों में आज हल्की बारिश अब मान... इंदौर: 21 अवैध कॉलोनियां घोषित, खसरे में दर्ज होंगी, खरीदी-बिक्री पर रोक जिला प्रशासन की बड़ी कार्र... MSP बढ़ने से मंडी में मूंग की आवक बढ़ी: एक दिन में 477 क्विंटल खरीदी, 4 किमी तक लगी लाइन मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला

इंदौर के सांवेर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी: तीन की मौत, 35 लोग घायल

इंदौर। ट्रेक्टर ट्राली संकरी पुलिया क्रास करते समय पलटी खा गई। हादसे में दो महिलाओं और एक लड़की की मौत हो गई। जबकि, चालक सहित 27 घायल हो गए। घायलों को अरविंद अस्पताल लाया गया है। सांवेर एसडीओपी प्रशांत सिंह सिसोदिया ने बताया कि ग्राम पंचायत चंद्रावतीगंज के समीप रतनखेड़ी गांव से 29 मजदूरों को ट्रेक्टर ट्राली खेत से लेकर बीबीखेड़ी तरफ आ रही थी। तभी सोमवार शाम करीब 6.15 बजे ट्राली पलटी खा गई। तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और ट्राली के नीचे दबे घायलों को निकाला। हादसे से गांव में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान महिला कमला बाई पति सुरेश(45) निवासी बीबीखेड़ी तथा जानी बाई पति अम्बाराम(50) निवासी बीबीखेड़ी की मौत हो गई। सभी घायल मजदूरों को पहले सांवेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गंभीर हालत में अरविंदो अस्पताल रैफर किया गया। अरविंदो पहुंचने पर 14 साल की लड़की अर्पिता पिता सुनील ने भी दम तोड़ दिया था। पुलिस की मानें तो जिस पुलिया पर हादसा हुआ, वहां स्ट्रीट लाइट नहीं थी। ट्रेक्टर ट्राली की गति भी अधिक थी। ट्राली में ही रोजाना घायल और मृतक आवाजाही करते थे। उधर, पुलिस ने चालक पर लापरवाही का केस दर्ज कर उसे जब्त कर लिया है।

- Install Android App -

11 एबुंलेंस पहुंचाई, डॉक्टरों को किया अलर्ट

मामले में सीएमएचओ डॉक्टर माधव हासानी ने बताया कि घटना में घायलों की मदद के लिए एमवाय, अरविंदो और भंडारी हा​स्पिटल में व्यवस्था की गई है। इंदौर से 11 एंबुलेंस भेजी गई है। डॉक्टरों की टीम को अलर्ट किया है। वे खुद भी घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे।