jhankar
ब्रेकिंग
MP में 4-5 अगस्त से फिर हैवी रेन का अलर्ट भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश जिलों में आज हल्की बारिश अब मान... इंदौर: 21 अवैध कॉलोनियां घोषित, खसरे में दर्ज होंगी, खरीदी-बिक्री पर रोक जिला प्रशासन की बड़ी कार्र... MSP बढ़ने से मंडी में मूंग की आवक बढ़ी: एक दिन में 477 क्विंटल खरीदी, 4 किमी तक लगी लाइन मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला

Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 14 अक्टूबर 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

आज जन्म लिया बालक सौभाग्यशाली, भाग्वर्धक, सुन्दर, तथा शांतिप्रिय होगा, आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, जन्म स्थान के पास अपना भाग्योदय करेगा, पिता के प्रति आस्था रहेगी, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्तिक कृष्ण अष्टमीं को पुनर्वसु नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड, चांदी के भाव में तेजी के रियेक्शन रहेंगे, पीले रंग की वस्तुओं में तेजी होगी। हल्दी, गुड,़ सोना, में तेजी होगी, वायदा विचार आज 2 बजकर 9 मिनिट से 15 मिनिट के अन्दर तेजी के रूख पर व्यापार करना लाभकारी रहेगा। भाग्यांक 2585 है।

मेष
साहसिक प्रयत्न से शत्रुओं पर विजय मिलेगी, नौकरी में यश एवं कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होगा, परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा।

वृष
प्रयास सार्थक होगा। कारोबारी विस्तार की संभावना है, दानधर्म में खर्च होगा, नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करें, साहस पराक्रम बना रहेगा।

मिथुन
बिना मांगे राय न दें, अपमान हो सकता है, नई योजना हाथ में आने के आसार हैं, भूमि भवन, मकान आदि संबंधित विवादों का समाधान होगा।

कर्क
नये सौदे के कार्य बनेंगे, उच्च अध्ययन पर अंतिम निर्णय होगा, यात्रा सुखद रहेगी, मित्र मदद करेंगे, राजनैतिक प्रभाव में वृद्धि होगी।

सिंह
मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा, तीखी बातों से बचें, सोच समझकर पॅूजी निवेश करें, आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी,संतान के कार्य बनेंगे।

- Install Android App -

कन्या
संवाद बनाये रखें, रिश्ते मजबत होंगे, मित्रों के सहयोग से कार्य प्रारंभ किया जा सकता है, जमीन जायजाद मिलने का योग है, मांगलिक कार्यो में खर्च होगा।

तुला
भावुकता में लिये गये फैसले बदलने पड़ सकते हैं, अधिकारियों का सहयोग तरक्की में सहायक रहेगा, विवादों को टालना हितकर रहेगा।

वृश्चिक
कानूनी मामले पक्ष में हल होंगे, रोजगार के अवसर की तलाश पूरी होगी, शारीरिक अस्वस्थ्यता के कारण व्यवधान आ सकता है।

धनु
सामाजिक कार्यो में भागीदारी बढ़ेगी, मांगलिक यात्रा का प्रोग्राम बनेगा, मित्रों से विवाद होगा, व्यापार व्यवसाय उत्तम रहेगा। कामकाज पूरा होगा।

मकर
नये प्रस्ताव मिलने के आसार हैं, भावनात्मक संबंधों में निकटता बढ़ेगी, पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी, मान सम्मान प्राप्त होगा।

कुंभ
न्यायालयीन प्रयासों में सफलता मिलेगी, नवीन योजनाओं का विकास होगा, श्रम उतना ही करें, जितना आपका शरीर साथ दे।

मीन
बुजुर्गो का ध्यान रखें, शासन सत्ता एवं उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा, मित्र वर्ग मदद करेंगे, आशा से अधिक लाभ प्रसन्नता देगा।