jhankar
ब्रेकिंग
सुलगांव खंडवा:  विधवा बुजुर्ग महिला को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर चंद्रशेखर पंवार सामाजिक कार्यकर... 14 आरोपियों को आजीवन कारावास, फैसले के बाद कोर्ट परिसर में हंगामा Big breaking news: बैतूल जिले के ग्राम रिंगढाना आग ने मचाया तांडव, एक दर्जन से ज्यादा मकानों में लगी... नवांकुर अभियान धर्मकुंडी में 200 सीड बॉल तैयार, एसडीएम ने कहा युद्धस्तर पर वृक्षारोपण की तैयारी एसडीएम विजय राय ने मतदाता सूची शुद्ध करने के सख्त निर्देश  आधुनिक स्वास्थ्य और आधुनिक हरदा की थीम पर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार विश्व बाल श्रम निषेध दिवस अंतर्गत इंडस्ट्रीज एरिया में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न हरदा : 13 से 15 व 17 जून को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 हेतु संशोधित कार्यक्रम... कलेक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

इंदौर विकास प्राधिकरण में राजनीतिक बोर्ड की कवायद तेज, अध्यक्ष पद की दौड़ में कई दावेदार

इंदौर। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बने दो वर्ष होने वाले हैं, लेकिन अभी तक निगम, मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं। इंदौर विकास प्राधिकरण में भी राजनीतिक बोर्ड की कवायद शुरू हो रही है। इंदौर से कई नेता अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं और अपने राजनीतिक आकाओं के जरिए भोपाल के पदाधिकारियों को साधने में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि इस पद के लिए संगठन के अलावा संघ की पसंद भी मायने रखेगी।

- Install Android App -

अध्यक्ष पद के लिए पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे, मुकेश राजावत, जीतू जिराती, टीनू जैन, सुदर्शन गुप्ता, हरिनारायण यादव के नाम चर्चा में है। राजावत और टीनू जैन नगर अध्यक्ष की दौड़ में भी थे, लेकिन तब संगठन ने सुमित मिश्रा को नगर अध्यक्ष बनाया था। इस कारण दोनों अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं और दीपावली के बाद घोषणा हो सकती है। अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष और संचालक मंडल भी काबिज होगा।

दो मर्तबा पहले अध्यक्ष की घोषणा की गई और कुछ समय बाद संचालक मंडल घोषित किया गया, लेकिन इस बार अध्यक्ष के साथ संचालक मंडल भी तय हो जाएगा। उधर भाजपा की नगर कार्यकारिणी की भी जल्दी ही घोषणा होगी। नामों को लेकर तीन माह पहले रायशुमारी हो चुकी है।