jhankar
ब्रेकिंग
MP में 4-5 अगस्त से फिर हैवी रेन का अलर्ट भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश जिलों में आज हल्की बारिश अब मान... इंदौर: 21 अवैध कॉलोनियां घोषित, खसरे में दर्ज होंगी, खरीदी-बिक्री पर रोक जिला प्रशासन की बड़ी कार्र... MSP बढ़ने से मंडी में मूंग की आवक बढ़ी: एक दिन में 477 क्विंटल खरीदी, 4 किमी तक लगी लाइन मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला

ऋषिकेश में लापता इंजीनियर का मामला, CM मोहन यादव ने उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी से फोन पर बात की

भोपाल। उत्तराखंड में लापता मध्य प्रदेश के इंजीनियर हेमंत सोनी को लेकर सीएम मोहन यादव ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से बात की है। सीएम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर निवासी युवा इंजीनियर हेमंत सोनी बीते दिनों उत्तराखंड के ऋषिकेश में निर्माणाधीन पुल से गंगा नदी में गिरने के बाद से लापता हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि इस संबंध में पृथ्वीपुर से विधायक श्री नितेंद्र सिंह राठौर जी एवं परिजनों की जानकारी पर आज उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से फोन पर चर्चा की। उनसे युवा इंजीनियर हेमंत को खोजने हेतु व्यक्तिगत निवेदन किया।

- Install Android App -

परिवार ने लगाई मदद की गुहार
निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर कस्बे के रहने वाले हेमंत सोनी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। हेमंत अपने दो दोस्तों के साथ कार से अक्षय सेठ और अमित के साथ उत्तराखंड घूमने गए थे। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार में रुकने के बाद 16 अक्टूबर की शाम तीनों दोस्त ऋषिकेश पहुंचे थे। तभी हेमंत मोबाइल पर बात करते हुए लक्ष्मण झूले के पास निर्माणाधीन बजरंग सेतु पर चले गए।

इस दौरान बाकी दोनों दोस्तों को नदी में कुछ गिरने की आवाज आई। जब पास जाकर देखा तो हेमंत कहीं नहीं दिखे। तब से लेकर अब तक 5 दिनों का वक्त बीत चुका है लेकिन हेमंत का कोई पता नहीं चल सका है। वहीं हेमंत के परिजनों ने वीडियो जारी करके मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मदद की गुहार लगाई है।