jhankar
ब्रेकिंग
तारीफ़नामा बनाम माफ़ीनामा ! नर्मदापुरम संभाग में जनकल्याण शिविर का आज आखिरी दिन: 7 दिन में हजारों समस्याओं का मौके पर निपटारा राष्ट्रपति के कार्यक्रम में अधिकारियों की ड्यूटी, सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में पसरा सन्नाटा MP में देश विरोधी गतिविधियों पर बड़ा एक्शन: ATS ने 4 राज्यों से 4 आरोपी दबोचे, NIA भी रख रही नजर 18 जून 2026, गुरुवार – 12 राशियों का राशिफल | आज 18 जून गुरुवार मध्यप्रदेश का मौसम अपडेट मध्यप्रदेश में नया शैक्षणिक सत्र शुरू: स्कूलों में लौटी रौनक, ‘आओ चले स्कूल चले’ अभियान से बढ़ा उत्स... हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! Big news HARDA: बुजुर्ग की संदिग्ध लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी !!

टमाटर उत्पादन में मध्य प्रदेश बना देश का नंबर-1 राज्य

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के सब्जी उत्पादक किसानों को सरकार की प्रोत्साहन योजना का भरपूर लाभ मिल रहा है। कैश क्राप प्रोडक्शन को किसानों ने हाथों-हाथ लिया है। यही कारण है कि सबके किचन की डेली नीड टमाटर के उत्पादन में मध्यप्रदेश पूरे देश में पहले स्थान पर है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन (पीएमएफएमई-PMFME) योजना के माध्यम से टमाटर की फसल पर आधारित लघु उद्योगों को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहन मिल रहा है। टमाटर के बीज पर सरकार द्वारा किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। इस अनुदान से किसानों को बड़ा संबल मिल रहा है। योजना का लाभ लेकर हमारे किसान भाई आत्मनिर्भर बनकर समृद्धि की ओर बढ़ रहे हैं।

- Install Android App -

सीएम यादव ने कहा कि प्रदेश के सब्जी उत्पादक किसानों को सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है। खास तौर पर टमाटर की खेती में किसानों की रुचि तेजी से बढ़ी है, जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं।

सरकार ने किसानों के लिए टमाटर बीज पर 50% तक अनुदान देने की व्यवस्था की है. इस अनुदान से किसानों की लागत आधी रह जाती है और उत्पादन क्षमता में दोगुनी वृद्धि देखने को मिल रही है। खेतों में टमाटर की नई किस्में और आधुनिक तकनीकों का उपयोग अब आम हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना ने किसानों को न सिर्फ आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि उन्हें अपनी उपज से अधिकतम लाभ अर्जित करने का अवसर भी दिया है। अब मध्यप्रदेश के कई जिलों जैसे सागर, रतलाम, इंदौर, छिंदवाड़ा और धार में किसान टमाटर से जुड़ी वैल्यू चेन में सक्रिय रूप से जुड़ चुके हैं।