jhankar
ब्रेकिंग
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिलास्तरीय परिचर्चा प्रतियोगिता में LBS कॉलेज की छात्राओं ने हासिल क... हंडिया : एक ही शासकीय रास्ता, दो विरोधाभासी रिपोर्ट और शिकायतों की लंबी कड़ी: तहसीलदार से 181 और ADM... 12वीं पूरक परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए कॉलेज एडमिशन पोर्टल 7 दिन खोलने की मांग शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

खातेगांव : मुख्य सड़क पर गड्ढे, नालियां चौक होने से मार्ग पर भरा रहता है गंदा पानी

खातेगांव। ग्राम जियागांव में दीपगांव- कुसमानिया हाइवे पर बाजार चौक में मुख्य मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे हो रहे हे जिससे आए दिन दुर्घटनाए हो रही हे एक ओर प्रधानमंत्री मोदी जी स्वच्छ भारत का संकल्प कर रहे हे वहीं दूसरी ओर ग्राम की मुख्य सड़क एवं मुख्य चौराहे पर गंदगी फैल रही है नालिया पूर्ण रूप से चोक हो रही है पेय जल के बाल नालियों में लगे हुए हे जिससे कि लोगों को नालियों का पानी पीना पड़ रहा है जिससे लोग आए दिन बीमार पड़ रहे है।

गौरतलब है कि पेयजल के चैंबर को लेकर पहले भी ग्राम पंचायत को खबर के माध्यम से अवगत करा दिया गया है परन्तु फिर भी ग्राम पंचायत का कोई ध्यान नहीं हे दूसरी ओर वहीं पानी रोड पर फैल रहा है जिससे रोड पर चलना भी मुश्किल हो गया है मुख्य मार्ग पर फैल रही गंदगी के कारण आए दिन स्कूल के विद्यार्थियों को वाहनों द्वारा छींट दिया जाता हे वहीं ग्रामीण जनों को भी आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इस मामले में न तो ग्राम पंचायत जियागांव का कोई ध्यान है न ही संबंधित विभाग का यदि समय रहते नालियों को पेय जल स्त्रोत के चैंबरों को एवं रोड को दुरुस्त नहीं किया जाता है तो हादसे हो सकते हे।

- Install Android App -

मुख्य मार्ग पर फैल रही गंदगी के कारण आए दिन स्कूल के विद्यार्थियों को वाहनों द्वारा छींट दिया जाता हे वहीं ग्रामीण जनों को भी आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इनका कहना हे…

रोड के गड्डो का हम कुछ नहीं कर सकते, जहां तक नालियां,पेयजल, चैंबरों की बात है तो उसे दिखावाया जाएगा।
-गोविंद भास्कर
सचिव ग्राम पंचायत जियागांव