jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

देवास : चप्पलों का हार पहनकर मीटिंग में पहुंची भाजपा महिला पार्षद

देवास। देवास नगर निगम परिषद की बैठक में एक बेहद अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जहां महिला पार्षद गले में चप्पलों की माला पहनकर पहुंची। उन्होंने अधिकारियों पर भ्रष्ट और कामचोरी का आरोप लगाया। वार्ड की समस्याओं का समाधान न होने पर अधिकारियों से सवाल-जबाव किए।

- Install Android App -

नगर निगम परिषद बैठक सम्मेलन में वार्ड क्रमांक 24 की भाजपा पार्षद रितु सावनेर चप्पलों की माला पहनकर शामिल हुईं। पार्षद सावनेर ने बताया कि वे अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर कई बार निगम अधिकारियों को अवगत करा चुकी हैं, लेकिन उनकी शिकायतों का कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने अधिकारियों पर भ्रष्ट और कामचोर होने का आरोप भी लगाया। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से सवाल-जवाब किए, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिले। एक कांग्रेस पार्षद ने उनसे महिला होने के नाते चप्पलों की माला उतारने का आग्रह किया।बैठक में कांग्रेस पार्षद दीपेश कानूनगो और भाजपा नेता मनीष सेन के बीच कुछ देर के लिए बहस भी हुई।

बोलीं- अधिकारी को अर्पण करूंगी माला- रितु सावनेर ने बताया कि वार्ड के लोग अच्छा काम होता है। तो फूलों की माला हमें अर्पण करते हैं लेकिन अभी हमारे वार्ड की जो दयनीय स्थिति नगर निगम ने बनाकर रखी है। उसी लिए में यह चप्पलों की माला पहनकर आई हूं। मैंने स्वयं इसे स्वीकार किया है। मेरे वार्डवासी गलत नहीं है, तो मुझे यह पहनने में भी कोई परेशानी नहीं है। कई माह और सालों से मेरे वार्ड में नाली पानी सभी प्रकार की मूलभूत समस्याएं वार्ड में व्याप्त हैं। जिनकी यहां के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। मैंने कलेक्टर साहब को भी आवेदन दिया है। मेरे पास सभी आवेदन रखे हुए है। मुझे न्याय चाहिए मेरी यह समस्या हल नहीं हुई तो मैं यही माला संबंधित अधिकारी जो भी जिम्मेदार होगा उसे अर्पण करूंगी।