jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

वीडियो कॉल के झांसे में आई ग्वालियर की लड़की, ऑनलाइन धोखा हुआ शिकार

ग्वालियर। ग्वालियर में एक लड़की को प्यार और शादी का झांसा देकर एक युवक ने बड़ा धोखा दिया। आरोपी ने दोस्ती करके प्यार का इजहार किया, फिर शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाता रहा। इतना ही नहीं नहाते हुए न्यूड वीडियो बनाया और अब परिवार को अश्लील वीडियो भेज दिया। इसके बाद लड़की ने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया है।

- Install Android App -

राजस्थान धौलपुर के एक गांव की 19 साल की लड़की ग्वालियर के इंदरगंज थाना स्थित खल्लासी पुरा में किराये के कमरे में रहती है। युवती कॉम्पिटिशन एग्जाम दे रही है, जबकि जॉब भी करती है। साल 2024 में छात्रा की पहचान एक कार्यक्रम में गोविंद पुत्र भूरे पाल निवासी धनेला नूराबाद मुरैना से हुई थी। पहली ही नजर में दोनों ने एक दूसरे को पसंद कर लिया था। इसके बाद एक दूसरे के मोबाइल नंबर एक्सचेंज किए। कुछ ही दिन में दोस्ती गहरी हुई और गोविंद ने युवती से कहा कि वह शादी करेगा तो सिर्फ उससे। 24 अप्रैल 2024 को जब युवती घर पर अकेली थी तो गोविंद पहुंचा और यहां उसके साथ शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद आरोपी, युवती को परीक्षा या जॉब के लिए इंटरव्यू दिलाने के नाम पर दिल्ली, नोएडा, मथुरा, आगरा व उज्जैन ले गया। यहां होटल में रखकर कई बार शारीरिक शोषण किया। लगातार वह अलग-अलग स्थानों पर जिस्मानी संबंध बनाता रहा। कुछ दिन पहले जब युवती की दिल्ली में जॉब थी तो आरोपी ने उसे कॉल किया और नहाते हुए वीडियो कॉल करने को मजबूर किया। युवती ने नहाते हुए वीडियो कॉल किया तो आरोपी ने उसे रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने विरोध किया तो उसके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया और युवती के फैमिली ग्रुप पर शेयर कर दिए।