आदिवासी वन ग्राम कचनार में छोटी दीपावली के दिन हर्ष फायर, भीम आर्मी ने हरदा एसपी को लिखित शिकायत कर FIR दर्ज करने की मांग की !
हरदा। बीते दिनों हरदा जिले के रहटगांव तहसील के आदिवासी वन ग्राम कचनार में छोटी दीपावली के दिन एक युवक के द्वारा हर्ष फायर किया गया।
इस दौरान वायरल वीडियो के अनुसार भीड़भाड़ थी। वायरल वीडियो जब सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य ग्रुप में पहुंचा उसके बाद वीडियो को संज्ञान में लेते हुए।
नर्मदापुरम संभाग के भीम आर्मी संभाग प्रभारी महेंद्र काशिव ने लिखित शिकायत हरदा पुलिस अधीक्षक को करते हुए। हर्ष फायर करने वाले व्यक्ति के ऊपर केस दर्ज कर जेल भेजने ओर बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की।
क्या है। शिकायत आवेदन,,
प्रति,
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय,
जिला हरदा (म.प्र.)
विषयः सार्वजनिक स्थल ग्राम कचनार में दीपावली उत्सव के दौरान बंदूक लहराने एवं फायर करने वाले व्यक्ति पर FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई हेतु आवेदन।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं महेंद्र काशिव, जिला हरदा का निवासी हूं। विगत दिनांक 02/11/2028. रविवार को ग्राम कचनार, थाना रहटगांव, जिला हरदा में आयोजित दीपावली उत्सव के दौरान संतूलाल सूर्यवंशी नामक व्यक्ति (जो कि ग्राम पाठ, भीमपुर, जिला बैतूल का निवासी बताया जा रहा है) द्वारा सार्वजनिक स्थल पर बंदूक लहराते हुए खुलेआम हर्ष फायरिंग की गई।
इस घटना के दौरान वहा उपस्थित महिलाएं, बच्चे एवं ग्रामीण भयभीत हो गए, सामाजिक शांति एवं कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। यह कृत्य न केवल आर्म्स एक्ट का उल्लंघन है, बल्कि आमजन में भय और असुरक्षा की भावना उत्पन्न करने वाला है।
कानून सबके लिए समान है, अतः किसी भी प्रकार का प्रभाव या दबाव न आने दिया जाए।
अतः आपसे निवेदन है कि
1. उक्त व्यक्ति संतू लाल सूर्यवंशी के विरुद्ध विधिसम्मत FIR दर्ज की जाए।
2. उनके हथियार का लाइसेंस निरस्त कर, उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जाए।
3. इस प्रकरण में मुझे भी आवेदनकर्ता के रूप में कार्रवाई की प्रगति से अवगत कराया जाए।
4. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे संबंधित वीडियो को भी साक्ष्य के रूप में लिया जाए।
आपसे अपेक्षा है कि न्यायसंगत व निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए आमजन का विश्वास कायम रखा जाएगा।
धन्यवाद
भवदीय महेंद्र का
शिव मोबाइल 8827273566 जिला हरदा (म.प्र.)

