jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

हंडिया : आदर्श ग्राम खेड़ीनीमा में जन अभियान परिषद का कार्यक्रम संपन्न,,,

 

हरदा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री मोहन नागर तथा प्रदेश समिति सदस्य बुद्धपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में विकासखंड हरदा के आदर्श ग्राम खेड़ी नीमा (भमोरी सेक्टर नंबर 3) में ग्राम विकास समिति के कार्यों का अवलोकन एवं नवांकुर सखियों द्वारा लगाए गए पौधों का आज निरीक्षण किया गया।

 

कार्यक्रम में पहुंचे श्री नागर ने ग्राम का भ्रमण कर ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि ग्राम में सामाजिक कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाना आवश्यक है। साथ ही नर्मदा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के संदर्भ में ग्रामीणों को प्रेरित किया। उन्होंने जन अभियान परिषद के माध्यम से ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

 

- Install Android App -

श्री बुद्धपाल सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि “आधुनिकता के इस युग में यदि ग्रामवासी सहयोग करें तो हम पुनः प्रकृति को बचा सकते हैं। हमें यह स्मरण रखना चाहिए कि माँ भारती हमारे गांवों में ही विराजमान हैं।”

 

पंडित कृपाशंकर जी सारस्वत भगवाचार्य, पुराण प्रवक्ता ने कहा कि “आज युवा वर्ग नशे के जाल में फँसता जा रहा है, जो चिंता का विषय है। यदि इस पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो यह समाज के लिए विनाशकारी सिद्ध हो सकता है।”

 

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक संदीप गौहर, विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा, परामर्शदाता सुरेन्द्र सिंह चौहान, संजय ठाटे, राधेश्याम विश्वकर्मा, अशोक धनगर, सुरेश मानिक, राजवंती कुशवाह, संस्कार अग्रवाल, पियूष सारस्वत, दीपांशु सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।