jhankar
ब्रेकिंग
हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस हंडिया : 25 साल की सेवा का संकल्प लेकर निकली यात्रा पहुंची हंडिया, मां नर्मदा की आरती से हुआ स्वागत,... हरदा में डीएलसीसी/डीएलआरसी की त्रैमासिक बैठक संपन्न हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या इंदौर में BJP नगर अध्यक्ष ने घुमाई बनेठी  सुमित मिश्रा ने डोल ग्यारस पर दिखाया पारंपरिक कौशल गंदी नालियों और बदबू से परेशान चारूवा के वार्ड 11-12 के बाशिंदे विधायक अभिजीत शाह ने किए गणेश जी के दर्शन

हरदा न्यूज़ : मुक्तिधाम मार्ग की सीसी सड़क में घटिया निर्माण, हाथों से निकल रही गिट्टियां : पंच का आरोप घटिया काम हुआ ! ग्रामीण बोले मुक्तिधाम मार्ग में तो ईमानदारी से काम कर लेते ! इसको भी नहीं छोड़ा

हरदा: शासन की योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन हो गांव के गरीब वर्ग के लोगों को भी सुख सुविधाओं का लाभ मिले इसलिए सरकार विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास कार्य करती है। लेकिन दुर्भाग्य कहे कि गरीब और अमीर का भेदभाव गांव के जिम्मेदार सरपंच सचिव कर रहे है। गरीब बस्तियों में घटिया निर्माण और धनाढ्य वर्ग के किसानों के रास्ते अच्छी क्वालिटी के गुणवत्ता पूर्ण । जी हां

ये सब हो रहा ग्राम पंचायत महेंद्र गांव में।

खिरकिया विकासखंड की ग्राम पंचायत महेंद्रगांव के ग्राम ख़ुटवाल में लगभग 8 लाख की लागत से दो सीसी सड़क का निर्माण होना था। लेकिन बिना कोई मापदंड के एक सड़क राजू के घर से नदी की ओर लगभग 80 मीटर जिसकी लागत 2 लाख 27 हजार रुपए है।

जो बनकर तैयार हो गई। इस सड़क में गिट्टियां हाथों से निकल रही। अगर इसकी निष्पक्ष जांच हो तो घटिया निर्माण के सारे रिकॉर्ड सामने आ जायेगे। इस सड़क में कच्चा सीमेंट कांक्रीट माल डालकर इतिश्री कर दी गई।

 

जिम्मेदारों ने आदिवासी समाज के कम पढ़े लिखे लोगों को मूर्ख बना दिया। उनकी आंखों के सामने सड़क पर बिना सेंट्रिंग लगाए ही सड़क पर माल फैलाकर सीसी रोड बना दिया गया। वो बनने से पहले ही उखड़ गया।

 

मुक्तिधाम मार्ग में भी लुट खसोट 

 

वही गांव में एक अन्य सड़क कैलाश के घर से मुक्तिधाम तक 175 मीटर की बन रही आधा निर्माण हुआ है। ये सीसी सड़क 5 लाख 45 हजार रुपए की लागत से बन रही है। जिसमें जनकर सरपंच छाया गौर और सचिव महेश राजपूत के द्वारा भ्रष्टाचार किया गया

। गांव के पंच श्रवण ने कहा कि पूरी घटिया सड़क बनाई है। नीचे का बैंस अभी से धंस रहा। अगर एक दो किसानों के ट्रैक्टर ट्राली वाहन निकले तो पूरी सड़क टूट जायेगी।

- Install Android App -

उन्होंने कहा कि अभी काम रुकवा दिया।

ग्रामीणों ने ये भी आरोप लगाया कि ख़ुटवाल गांव की उपेक्षा सरपंच पति संदीप गौर करते है। वो ही हर एक काम देखते है। हमारे यहां एक कुर्सी लोहे की बेंच भिजवाई। जो को हनुमान मंदिर के पास रखी है। उन्होंने कहा कि महेन्द्रगांव में कई लोगों के घरों के सामने लोहे की बेंच रखी है। हमारे साथ सौतेला व्यवहार करते है। क्योंकि हम आदिवासी है।

ओर यहां सब गरीब परिवार के लोग रहते है।

ग्रामीणों ओर पंचों ने कहा कि दोनों सड़क का फिर से गुणवत्ता पूर्ण निर्माण होना चाहिए।

इनका कहना है।

में सोमवार को ग्राम ख़ुटवाल जाकर देखता हूं।

मंदीप किरार उपयंत्री 

जनपद पंचायत खिरकिया