jhankar
ब्रेकिंग
Big breaking news हरदा: बाइक सवार व्यक्ति सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला, गंभीर हालत में भोपाल रेफ... सिराली में अवैध शराब पर बड़ा शिकंजा!आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 7 प्रकरण दर्ज, 69 लीटर कच्च... थाने में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर हुई चर्चा अधिकारी रहे नदारद, नोटिस ... पत्नी की फर्म से कनेक्शन और विभागीय शिकायतें बनीं मुसीबत? हरदा में कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित 11 से 14 सितम्बर तक कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज खुशियों की दास्ताँ : 24 घंटे में बना यूडीआईडी कार्ड, घर पहुँचकर दी व्हील चेयर चाइल्ड लाइन 1098 जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी... टिमरनी एवं रहटगांव में माटी गणेश निर्माण का प्रशिक्षण आयोजित सोयाबीन फसल की स्थिति अच्छी, कृषि अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने किया खेतों का निरीक्षण

मध्यप्रदेश ठिठुरा : कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट, राजगढ़ रहा सबसे ठंडा

भोपाल। मध्य प्रदेश इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। उत्तर से आ रही बफीर्ली हवाओं ने पूरे प्रदेश को ठिठुरन में डाल दिया है। पिछले 24 घंटों में 18 से ज्यादा शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। सबसे ठंडा रहा राजगढ़ रहा, जहां जिले में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम है। इसके बाद प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी रहा, जहां पारा 6.4 डिग्री तक लुढ़क गया।

शहरों का तापमान
भोपाल : 8.2 डिसे
इंदौर : 7.7 डिसे
ग्वालियर : 10.5 डिसे
उज्जैन : 11.0 डिसे
शिवपुरी : 8.0 डिसे

- Install Android App -

10 डिग्री से नीचे रहे ये शहर
उमरिया (7.6 डिसे), नौगांव (7.8डिसे), बैतूल (8.7डिसे), धार (8.8डिसे), मलाजखंड (8.9डिसे), खंडवा (9.4डिसे), छिंदवाड़ा (9.5डिसे), खरगोन और मंडला (9.6 डिसे) सहित कुल 18 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम रहा।

मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने बुधवार को 21 जिलों में कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें भोपाल, इंदौर, राजगढ़, जबलपुर, शाजापुर, सीहोर, देवास, खंडवा, खरगोन, धार, बड़वानी, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, शहडोल, कटनी और उमरिया शामिल हैं।