jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

सोना 332 हुआ सस्ता, चांदी में 393 रुपए की तेजी

नई दिल्ली। चांदी के वायदा भाव कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है, जबकि सोने के भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। गुरुवार को घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,22,700 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,55,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के वायदा भाव तेजी और सोने के गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सोने के वायदा भाव की शुरुआत गुरुवार को नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रेक्ट 98 रुपये की गिरावट के साथ 1,22,953 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,23,051 रुपये था। इस समय यह 332 रुपये की गिरावट के साथ 1,22,719 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रेक्ट 893 रुपये की तेजी के साथ 1,56,000 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,55,107 रुपये था। इस समय यह 393 रुपये की तेजी के साथ 1,55,500 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज और सोने की सुस्त रही। कॉमेक्स पर सोना 4,079.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 4,082.80 डॉलर प्रति औंस था। इस समय यह 5.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,077.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 51.06 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला बंद भाव 50.85 डॉलर था। इस समय यह 0.28 डॉलर की तेजी के साथ 51.13 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।