jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी

मुंबई। वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ खुले। सकारात्मक आय अनुमान और विदेशी निवेश में फिर से आई तेजी से बाजार के सेंटीमेंट्स पर पॉजिटिव असर देखने को मिल रहा है। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स मजबूती के साथ 85,470 अंक पर खुला। सुबह शुरुआत के बाद यह 161.02 अंक फिसलकर 85,347.49 पर था। सेंसेक्स की 18 कंपनियों के शेयर हरे जबकि 12 कंपनियों के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी मजबूती के साथ 26,132 अंक पर खुलने के बाद यह 55.40 अंक चढ़कर 26,107 पर कारोबार कर रहा था। बाजार के जानकारों का कहना है ‎कि बाजार में तेजी बनी रहने की संभावना है। इसके पीछे कई सकारात्मक कारण हैं। साल की शुरुआत में स्थिति ऐसी थी कि मैक्रो मजबूत थे, लेकिन माइक्रो कमजोर थे। अब यह बदल रहा है। अब मैक्रो भी मजबूत हैं और माइक्रो भी सुधर रहे हैं। वैश्विक बड़े बैंक भी भारत को अब बेहतर नजर से देख रहे हैं। वे भारत को मजबूत अर्थव्यवस्था और बढ़ती कॉरपोरेट कमाई के कारण उचित मूल्य वाला और निवेश योग्य बाजार मानते हैं। एआई ट्रेड के कमजोर होने से भी भारत को फायदा हो रहा है। वहीं एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई 3.62 प्रतिशत, मैनलैंड चीन का सीएसआई 300 0.47 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.65 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.5 प्रतिशत बढ़ा। अमेरिकी शेयर बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.10 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। जबकि एसएंडपी 500 बुधवार को 0.38 प्रतिशत और नैस्डैक कंपोजिट 0.59 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ।