jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

पाकिस्तान में इमरान खान की बहनों को सडक़ पर घसीटा, जेल में बंद भाई से मिलने नहीं दिया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और जेल में बंद इमरान खान की बहनों के साथ रावलपिंडी पुलिस ने बदसलूकी की। उन्हें सडक़ पर घसीटा गया और जबरदस्ती हिरासत में लिया गया। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब उनकी बहनें इमरान खान से होने वाली साप्ताहिक मुलाकात के लिए अडियाला जेल पहुंची थीं, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने एक्स पोस्ट में कहा कि इमरान खान की बहनें अलीमा खान, नोरीन नियाजी और डॉ. उज्मा खान जेल के बाहर शांतिपूर्वक बैठी थीं, तभी पुलिस ने उन्हें जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश की।

- Install Android App -

पार्टी ने आरोप लगाया कि सिर्फ खान की बहनें ही नहीं, बल्कि खैबर प्रांत की मंत्री मीना खान अफरीदी, सांसद शाहिद खट्टक और कई महिला कार्यकर्ताओं के साथ भी पुलिस ने मारपीट की। पीटीआई ने कहा कि इमरान खान को उनके परिवार से मिलने का अधिकार अदालत ने दिया है, लेकिन सरकार इन मुलाकातों को जुल्म और दबाव का तरीका बना रही है। पार्टी की तरफ से पोस्ट किए गए एक वीडियो में अलीमा और उज्मा, नोरीन को संभालते दिखती हैं, जो बेहद घबराई हुई नजर आती हैं। अलीमा कहती हैं कि उन्हें सडक़ पर घसीटा गया। एक और वीडियो में नोरीन बताती हैं कि महिला पुलिसकर्मियों ने उनके बाल पकडक़र उन्हें जमीन पर गिरा दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोग शांतिपूर्वक बैठे थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि अचानक ऐसा क्यों किया गया।

पहले भी हुई है बदसलूकी
यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में इमरान खान की बहनों के साथ इस तरह घटना हुई हो। इससे पहले सितंबर 2025 में, अडियाला जेल के बाहर मीडिया से बात करते वक्त अलीमा पर अंडे फेंके जाने की घटना हुई थी। इसके अलावा अलीमा, नोरीन और उज्मा को अप्रैल 2025 में जेल पहुंचने की कोशिश के दौरान भी गिरफ्तार किया गया था। अलीमा खान भाई इमरान खान की चैरिटेबल वेलफेयर संस्थाओं से जुड़ी हैं। डॉ. उज्मा खान क्वालिफाइड सर्जन हैं। वहीं, नोरीन नियाजी के बारे में सार्वजनिक तौर पर काफी कम जानकारी मौजूद है।