jhankar
ब्रेकिंग
बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ... शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 2.023 हेक्टेयर पर होगा ‘नवांकुर अभियान’ के तहत वृक्षारोपण हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर

ब्रेकिंग न्यूज़ : सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट

 

 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सराफा

। आज शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार सुबह सोने का वायदा भाव 460 रुपये की गिरावट के साथ 1,22,267 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

 

वैश्विक बाजार का असर

 

वैश्विक कीमतों में गिरावट के चलते घरेलू बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है। वैश्विक स्तर पर गिरावट की प्रमुख वजह यूएस फेडरल रिजर्व द्वारा रेट कट को लेकर उम्मीदों में कमी आना है। वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव में भी कमी आई है, जिससे सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में कमजोर हुआ है।

 

- Install Android App -

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

 

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी का भाव लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी का भाव 1.35 फीसदी या 2125 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,279 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

 

वैश्विक कीमतें

 

सोने की वैश्विक कीमतों में भी शुक्रवार सुबह गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.17 फीसदी या 6.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,053.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.46 फीसदी या 18.65 डॉलर की गिरावट के साथ 4,058.54 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

 

चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 1.67 फीसदी या 0.85 डॉलर की गिरावट के साथ 50.11 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 1.61 फीसदी या 0.83 डॉलर की गिरावट के साथ 49.83 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।