jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

चंद्रकेशर बांध की नहर गेट खराब होने से किसानों की हो रही फजीहत

खातेगांव। कांटाफोड़ क्षेत्र के किसानों की जीवन रेखा माने जाने वाला चंद्रकेशर बांध की जिनवनी की तरफ जाने वाली नहर के गेट फंसने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है।

- Install Android App -

किसान गजानंद मीणा कन्हैया जोनवाल कमल भास्कर ब्रह्मलाल मंगरोला ने बताया की चंद्रकेशर बांध की नहरो पर हमारे क्षेत्र की सिंचाई निर्भर रहती है। सिंचाई विभाग द्वारा विगत दिनो नहर से पानी तो छोडा गया लेकिन ग्राम जिनवानी जानसुर कांटाफोड़ की और जाने वाली नहर का गेट किन्ही कारणो से फंस गया है जिससे किसान विगत एक सप्ताह से परेशान है। किसानों ने बताया की हमने खेत तैयार कर नहर के पानी के भरोसे पर सूखे मे गेंहू की बोनी कर दी है अब हम पिछले लगभग छह सात दिनो से नहर का पानी आने का इंतजार कर रहे है किंतु अभी तक नहर का पानी हमारे यहाँ नही आया। हमने इस समस्या से सिंचाई विभाग के अधिकारियो को अवगत कराया लेकिन नतीजा सिफर रहा। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारीयों पर आरोप लगाते हुए कहा की नहर को छोडने के पहले नहर की साफ सफाई भी की जाती है किंतु हमारे तरफ की नहर मे कोई सफाई कार्य नही किया गया। यदि समय रहते साफ सफाई एवं गेट की मरम्मत कर ली जाती तो हमे सिंचाई के पानी की समस्या से रूबरू नही होना पडता।