ग्वालियर। पुलिस ने तीन दिन पहले भाजपा नेता और उसके भाई पर जानलेवा हमला करने वाले गैंगस्टर कपिल यादव को सोमवार सुबह शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। तड़के करीब 4 बजे पुलिस ने मेला ग्राउंड में घेराबंदी की थी, जहां कपिल अपने साथी अमन यादव के साथ दिखाई दिया। मुठभेड़ के दौरान अमन पकड़ा गया, जबकि कपिल मौके से भाग निकला। पुलिस की टीमें उसके पीछे लगी रहीं। दो घंटे बाद मोहनपुर के ईंट भट्टे के पास पुलिस और कपिल यादव का आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखते ही कपिल ने कट्टा तानकर फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर किया, जिसमें गोली कपिल के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर जेएएच ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, कपिल यादव जमीनों पर कब्जा कर अवैध वसूली करने वाला कुख्यात बदमाश है। ग्वालियर पुलिस ने तीन दिन पहले भाजपा नेता और उसके भाई पर जानलेवा हमला करने वाले गैंगस्टर कपिल यादव को सोमवार सुबह शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया।
तड़के करीब 4 बजे पुलिस ने मेला ग्राउंड में घेराबंदी की थी, जहां कपिल अपने साथी अमन यादव के साथ दिखाई दिया। मुठभेड़ के दौरान अमन पकड़ा गया, जबकि कपिल मौके से भाग निकला। पुलिस की टीमें उसके पीछे लगी रहीं। दो घंटे बाद मोहनपुर के ईंट भट्टे के पास पुलिस और कपिल यादव का आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखते ही कपिल ने कट्टा तानकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर किया, जिसमें गोली कपिल के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर जेएएच ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, कपिल यादव जमीनों पर कब्जा कर अवैध वसूली करने वाला कुख्यात बदमाश है।

