jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

मध्य प्रदेश में नाराज किसानों का प्रदर्शन, प्याज की अर्थी सजाकर निकाली अंतिम यात्रा

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों को प्याज के उचित दाम नहीं मिलने से किसान परेशान है। इसी के चलते सोमवार को मंदसौर के धमनार में किसानों का एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला । यहां किसानों ने प्याज की अर्थी सजाकर उसकी अंतिम यात्रा निकाली और बाद में तहसीलदार को ज्ञापन भी दिया गया।

- Install Android App -

मंदसौर के धमनार में प्याज की कम होती कीमतों से नाराज किसानों ने विरोध प्रदर्शन का अनोखा तरीका निकाला। यहां प्याज की अर्थी सजाकर बाकायदा बैंड बाजों के साथ उसकी अंतिम यात्रा निकाली गई । इसके बाद श्मशान में प्याज की अर्थी को मुखाग्नि भी दी गई। अंतिम यात्रा के दौरान बैंड बाजों पर रघुपति राघव राजा राम का गीत बजाया गया और भगवान से भी प्याज का भाव अच्छा मिल जाने की गुहार लगाई गई। जिसके बाद धुंधड़का तहसीलदार को राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी दिया गया।

दरअसल पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष किसानों को प्याज के दाम नहीं मिल पा रहे हैं । किसानों का कहना है कि, पिछले वर्ष इस माह जहां प्याज 25 से 30 रुपए किलो थी। तो वही इस वर्ष 1 से 2 रुपए किलो प्याज मंडी में बिक रहा है। स्थिति ऐसी है कि, मजबूरन किसानों को प्याज की फसल पर रोटावेटर चलाना पड़ रहा है। ताकि वे आने वाली फसल की समय से बुवाई कर सके।