jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या इंदौर में BJP नगर अध्यक्ष ने घुमाई बनेठी  सुमित मिश्रा ने डोल ग्यारस पर दिखाया पारंपरिक कौशल गंदी नालियों और बदबू से परेशान चारूवा के वार्ड 11-12 के बाशिंदे विधायक अभिजीत शाह ने किए गणेश जी के दर्शन डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत सोनभद्र केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला "सिर्फ धर्म बदलने से ST दर्जा खत्म नहीं होगा" आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम

ग्वालियर में हादसा ; गुरुग्राम से पन्ना जा रही बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बड़ा हादसा टल गया। गुरुग्राम से पन्ना जा रही बस में सोमवार देर रात आग लग गई। बस में 50 यात्री सवार थे। समय रहते यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग इतनी भीषण थी कि बस जलकर खाक हो गई। ये पूरा मामला ग्वालियर के छावनी थाने क्षेत्र का है।

ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान
हरियाणा के गुरुग्राम से एक यात्री बस (गाड़ी संख्या UP93 CT-6747) पन्ना जा रही थी। बस ग्वालियर के छावनी क्षेत्र से गुजर रही थी, करीब रात 12 बजे बस में चिंगारी उठने लगी। इसके देखकर ड्राइवर ने बस को तुरंत हाइवे के किनारे रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जैसे ही यात्री बस से बाहर निकले वैसे ही तेज आवाज के साथ आग लग गई। तेज लपटों की वजह से बस जलकर खाक हो गई।

- Install Android App -

पहले भी हुए हादसे
1. शिवपुरी के खनियाधाना से इंदौर जा रही बस में अशोकनगर जिले के ईसागढ़ में अचानक आग लग गई. किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा। सभी 50 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

2. इंदौर से आलीराजपुर जा रही बस में मानपुर घाट के पास आग लग गई. हालांकि इस हादसे में किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा।

3. 14 नवंबर को भोपाल में लिंक रोड़ नंबर एक पर बीसीएलएल की टीआर-4 में आग लग गई थी। हालांकि की समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।