jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च किसान बोले- मंडी में 800 रु. तक गिरे भाव, समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू हो हरदा ब्रेकिंग: किसान की मौत के मामले में भाई-भतीजे गिरफ्तार, जेल भेजे

स्कूल यूनिफॉर्म में बडी राहत: स्वेटर और जैकेट के कलर पर स्कूलों में नहीं होगी रोकटोक

सारंगपुर। सर्दी के मौसम में स्कूली बच्चों द्वारा यूनिफॉर्म के रंग के स्वेटर या स्कार्फ खरीदने की जिद से अब अभिभावकों को राहत मिलेगी। बीते दिनों शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ठंड से बचाव के लिए विद्यार्थी किसी भी रंग की स्वेटर या जैकेट पहनकर स्कूल आ सकते हैं। ऐसे में अभिभावकों को नए कपडे खरीदने की बाध्यता नहीं होगी। यदि स्कूल प्रबंधन रंग या डिजाइन के आधार पर रोकटोक करता है, तो शिकायत मिलने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

सर्द मौसम में गर्म कपडे जरूरी : आदेश में उल्लेख किया गया है कि प्रदेश के कई शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म से अलग रंग के स्वेटर पहनने पर कक्षा से बाहर कर दिया जाता है। इससे न केवल बच्चों की पढाई प्रभावित होती है, बल्कि ठंड के कारण उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पडने की आशंका रहती है। संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि सर्द मौसम में गर्म कपड; की अनिवार्यता को देखते हुए किसी भी विद्यार्थी को केवल रंग, डिजाइन के आधार पर कक्षा से वंचित करना अनुचित है।

- Install Android App -

लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किए निर्देश : दरअसल, मप्र लोक शिक्षण संचालनालय ने सर्दी के मौसम में विद्यार्थियों द्वारा अलग रंग या डिजाइन के स्वेटर, गरम कपडे पहनने पर कक्षा में प्रवेश को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जिसमें साफ कहा गया है कि सर्दी से बचाव के लिए विद्यार्थी यदि निर्धारित गणवेश के अतिरिक्त किसी भी रंग या डिजाइन का गर्म कपडा पहनकर स्कूल आते हैं तो उन्हें कक्षा में आने से नहीं रोका जाएगा। साथ ही कक्ष के बाहर जूते मोजा उतारने बाध्य नहीं किया जाएगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि कई बार विद्यार्थियों को गर्म कपडे उतारकर कक्षा में उपस्थित होने के लिए बाध्य किया जाता है, जिससे वह ठंड के कारण स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करते हैं। विभाग ने इस प्रथा पर रोक लगाते हुए निर्देश दिया है कि किसी भी छात्र को कक्षा के बाहर गर्म कपडे उतारने के लिए मजबूर न किया जाए।

कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए
लोक शिक्षण संचालनालय ने ठंड में गणवेश को लेकर आदेश जारी किया है। जिससे स्कूलों में सर्दी के दौरान विद्यार्थियों को गर्म कपडे पहनने की पूरी स्वतंत्रता मिलेगी। शासन का आदेश सभी निजी व शासकीय स्कूलों में भेजा गया है। साथ ही कडाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
– सुरेश विरमाल, बीईओ, सारंगपुर