jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान

मुम्बई। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए BCCI ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। जसप्रीत बुमराह को वनडे से आराम देकर टी-20 में शामिल किया गया। हार्दिक पंड्या और शुभमन गिल की भी टीम में वापसी हुई। टी-20 सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होगी। BCCI ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की जानकारी दी। बुधवार को ही रायपुर में बोर्ड ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जर्सी भी लॉन्च की।

- Install Android App -

आगामी टी20 विश्वकप को देखते हुए ये सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। इसमें खेलने से खिलाड़ी लय हासिल कर सकते हैं। शुभमन एशिया कप में रन बनाने में विफल रहे थे। इसलिए उनका लय हासिल करने इसमें खेलना बेहद जरुरी है। वहीं अगर फिट घोषित नहीं होते, तो उनकी जगह पर संजू सैमसन को सलामी बल्लेबाज के तौर पर शामिल कितया जा सकता है। सैमसन का टी20 में रिकार्ड शानदार रहा है। उन्होंने 17 मैच में 522 रन बनाये हैं। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ भी सलामी बल्लेबाज के लिए दावेदार हैं।

टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर।