jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, सतना के एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

छतरपुर। बड़ामलहरा क्षेत्र के मुंगवारी–चौपरिया सरकार गांव के बीच नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना हो गई। कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में सतना के प्रजापति परिवार के 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

हादसा रात करीब 8 बजे उस समय हुआ, जब परिवार के सात लोग एक कार में सवार होकर शाहगढ़ की ओर जा रहे थे। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को इतनी भीषणता से टक्कर मारी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। टक्कर के बाद कार के दरवाज़े जाम हो गए, जिन्हें काटकर शवों और घायलों को बाहर निकाला गया।

आईजी और गुलगंज पुलिस मौके पर पहुँची

- Install Android App -

दुर्घटना की सूचना मिलते ही सागर ज़ोन की आईजी हिमानी खन्ना, गुलगंज पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुँचे। सभी मृतकों के शव निकालने में टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों—भूपेंद्र और जितेंद्र प्रजापति—को एंबुलेंस से जिला अस्पताल छतरपुर भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

ट्रक लेकर फरार हुआ ड्राइवर, पीछा कर गिरफ्तार

गुलगंज थाना प्रभारी गुरुदत्त शेषा के अनुसार ट्रक सागर की दिशा से आ रहा था। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया, लेकिन पुलिस ने तुरंत पीछा कर उसे बिजावर रोड पर पकड़ लिया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।