jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

इंदौर में 30 और भोपाल में 2 इंडिगो फ्लाइट कैंसिल, यात्रियों ने किया हंगामा

भोपाल। इंडिगो एयरलाइन के यात्रियों की मुसीबतें कम होने का नाम ले रही हैं. फ्लाइट्स के कैंसिल होने का सिलसिला जारी है। एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ नजर आ रही है। यात्रियों को सही जानकारी ना मिलने से मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इंदौर और भोपाल के हवाई अड्डों पर रविवार को स्थिति में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। यात्री सही जानकारी के लिए भटकते हुए मिले।

- Install Android App -

इंदौर में इंडिगो की 30 फ्लाइट्स कैंसिल
मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा और व्यस्त हवाई अड्डा इंदौर का देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट है। सबसे ज्यादा स्थिति यही खराब है। यहां शनिवार को 30 फ्लाइट्स कैंसिल रहीं। इस वजह से यात्री परेशान दिखे। फ्लाइट्स के बारे में सही जानकारी ना मिलने पर यात्रियों का गुस्सा भी देखने को मिला। इंडिगो एयरलाइन के स्टाफ के साथ बहस और नोक-झोंक भी देखने को मिली। निरस्त होने वाली फ्लाइट्स में दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, पुणे, चंडीगढ़, अहमदाबाद, हैदराबाद, गोवा, रायपुर, नागपुर, और जम्मू की हैं।

भोपाल से दो फ्लाइट रद्द हुईं
कमोबेश ऐसा ही हाल भोपाल में भी देखने को मिला. राजा भोज एयरपोर्ट से रविवार को दो फ्लाइट्स रद्द हो गईं। इनमें भोपाल से मुंबई और बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट शामिल हैं। दोनों फ्लाइट्स को सुबह 11.05 और 11.25 बजे जाना था. वहीं, भोपाल से बेंगलुरु जाने वाली एक अन्य फ्लाइट देरी से रवाना हुई।