jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई देवास जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन  राजस्थान-एमपी से मुंबई तक बेटियों की सौदेबाजी का काला सच सरकारी नौकरी करना है तो किसी हिंसक आंदोलन का हिस्सा न बने पढे़ पूरी खबर विस्तार... शादी का झांसा देकर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, टिमरनी थाने में युवक के खिलाफ FIR दर्ज हंडिया बस स्टैंड से निकल रहे मिट्टी से भरे डंपर, ओवरलोडिंग पर जांच की जरूरत,,,,,

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बाबा महाकाल के दर्शन किए

 उज्जैन। पूर्व केंद्रीय मंत्री और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीरियल की नेत्री स्मृति ईरानी महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन करने पहुंची। शनिवार को देर रात पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बाबा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही।

वहीं रविवार को बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने भी महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए. अशोक चौधरी रविवार सुबह भस्म आरती में शामिल हुए। मंदिर समिति ने दोनों नेताओं को सम्मानित किया।

- Install Android App -

नंदी के कान में मनोकामना कही

मंदिर परिसर में प्रवेश करते हुए स्मृति ईरानी ने चांदी द्वार से मंदिर में प्रवेश कर भगवान महाकाल का अभिषेक और पूजा-अर्चना की। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने गर्भगृह के समक्ष नतमस्तक हुईं और फिर नंदी हॉल में जाकर ओम नमः शिवाय का जाप किया। उन्होंने नंदी की मूर्ति के कान में अपनी मनोकामना भी कही।