jhankar
ब्रेकिंग
पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हरदा-खिरकिया सड़क की बदहाली पर विधायक दोगने का अल्टीमेटम, 8 दिन में मरम्मत नहीं तो आंदोलन हरदा जिले की 47 बैंक शाखाओं में लटके ताले नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत खिरकिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई आरवी फर्नीचर मार्ट और खाली प्लॉट से 50 हजार रुपए की अवैध स... पोला अमावस्या पर बाबा भैरवनाथ का किया आकर्षक श्रृंगार, बांटी प्रसादी - बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्ध... हरदा: पूर्व साडा अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी शिवनारायण टांक का निधन

उज्जैन : बालिका छात्रावास महिदपुर में 15 छात्राओं की हालत बिगड़ी

उज्जैन। महिदपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में रविवार रात अचानक 15 छात्राओं की हालत बिगड़ गई। छात्राओं को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, गले में जलन महसूस होने और घबराहट होने लगी थी। सभी को शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। 12 छात्राओं को महिदपुर से उज्जैन रेफर किया है। 3 छात्राएं आईसीयू में हैं।

- Install Android App -

दशहरा मैदान स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में 150 छात्राएं रहती हैं। रविवार रात सभी ने भोजन किया। इसके बाद करीब 9 बजे ऊपरी तल पर रहने वाली अपने रूम में पहुंची थीं। कुछ देर बाद सभी को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, गले में जलन होने और घबराहट के साथ उल्टी जैसा होने पर छात्रावास अधिकारियों को जानकारी दी। इस पर सभी छात्राओं को तत्काल शा.अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी लगने पर एसडीएम अजय हिंगे भी अस्पताल पहुंचे थे। मामले में फूड पॉइजनिंग के बजाय किसी जहरीली गैस के प्रभाव होने की आशंका है। इधर, डॉ. अजय निगम ने बताया कि 15 छात्राओं को शासकीय चरक अस्पताल में भर्ती किया था। इनमें तीन को आईसीयू में रखा है।