jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

हरदा न्यूज़ : हरदा जिले को सोलर हब बनाने के प्रयास के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता

हरदा। जिले में सौर ऊर्जा, घरेलू रूफटॉप संयंत्र, कृषि सौर पम्प, ऊर्जा दक्षता और विद्युत सुरक्षा से जुड़े कार्यों में निरंतर बढ़ोतरी को देखते हुए पूर्व भाजपा जिला प्रवक्ता एवं प्रोपराइटर – अक्षत ऊर्जा हरदा, अशोक गुर्जर ने जिला कलेक्टर से आग्रह किया है कि शासकीय आईटीआई हरदा में सौर तकनीकी प्रशिक्षण (Solar Technician – Electrical) प्रारंभ कराया जाए।

श्री गुर्जर ने कहा कि जिले में ऊर्जा प्रबंधन, बिजली सुरक्षा, रख-रखाव, सौर स्थापना और ऊर्जा ऑडिट जैसे कार्यों के लिए प्रशिक्षित तकनीशियनों की आवश्यकता लगातार महसूस की जा रही है।

उन्होंने बताया कि यदि हरदा जिले में यह प्रशिक्षण प्रारंभ हो जाता है, तो युवाओं को तुरंत तकनीकी कौशल, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। ग्रामीण व शहरी उपभोक्ताओं को सौर संयंत्र स्थापना, विद्युत सुरक्षा, बिल अनुकूलन, कृषि पम्प रख-रखाव और ऊर्जा ऑडिट सेवाओं में स्थानीय सहायता प्राप्त होगी।

- Install Android App -

इससे हरदा जिले को हरित ऊर्जा विकास, रोजगार सृजन और तकनीकी दक्षता का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। भविष्य में हरदा को “सौर तकनीकी कौशल केंद्र (Solar Skill Hub)” के रूप में स्थापित किया जा सकता है, जिसका व्यापक प्रभाव जिले की ऊर्जा अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।

श्री गुर्जर ने सुझाव दिया कि इस प्रशिक्षण के लिए राज्य शासन, Directorate General of Training (DGT), Skill Council for Green Jobs (SCGJ) तथा MNRE – National Institute of Solar Energy (NISE) से आवश्यक अनुमोदन प्राप्त किए जाएँ, ताकि कार्यक्रम मानक आधारित और राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि अक्षत ऊर्जा हरदा, प्रशिक्षण कार्यक्रम में फील्ड प्रैक्टिकल, उपकरण प्रदर्शन, ऊर्जा ऑडिट परीक्षण, साइट विज़िट, Earthing निरीक्षण, सौर संयंत्र रख-रखाव और इंटर्नशिप उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है।

संस्था का मानना है कि प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थी वास्तविक परियोजनाओं पर कार्य कर सकेंगे, जिससे हरदा जिला भविष्य में सौर तकनीकी व ऊर्जा प्रबंधन का स्वावलंबी केंद्र बन सकेगा।