jhankar
ब्रेकिंग
तारीफ़नामा बनाम माफ़ीनामा ! नर्मदापुरम संभाग में जनकल्याण शिविर का आज आखिरी दिन: 7 दिन में हजारों समस्याओं का मौके पर निपटारा राष्ट्रपति के कार्यक्रम में अधिकारियों की ड्यूटी, सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में पसरा सन्नाटा MP में देश विरोधी गतिविधियों पर बड़ा एक्शन: ATS ने 4 राज्यों से 4 आरोपी दबोचे, NIA भी रख रही नजर 18 जून 2026, गुरुवार – 12 राशियों का राशिफल | आज 18 जून गुरुवार मध्यप्रदेश का मौसम अपडेट मध्यप्रदेश में नया शैक्षणिक सत्र शुरू: स्कूलों में लौटी रौनक, ‘आओ चले स्कूल चले’ अभियान से बढ़ा उत्स... हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! Big news HARDA: बुजुर्ग की संदिग्ध लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी !!

रीवा में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला

रीवा। जिले के सोहागी थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम तेज रफ्तार और लापरवाही ने तीन जिंदगियां छीन लीं। बेकाबू ट्रैक्टर ने एक बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला समेत तीनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार कई फीट दूर गिरी। घटना देख राहगीरों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

यह दिल दहला देने वाली घटना सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुठिला गांव स्थिति कोनिया कलां की है। भुंनगाव गांव निवासी 19 वर्षीय कमलेश कोल, लखवार निवासी 35 वर्षीय करन कोल और 45 वर्षीय महिला सीता कोल एक बाइक में सवार होकर देर शाम भुंनगाव से लखवार गांव की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

- Install Android App -

भीषण हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़कर घटना स्थल पहुंचे और पुलिस के साथ ही 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीएम प्रभाशंकर त्रिपाठी और सोहागी थाना प्रभारी पवन शुक्ला तत्काल मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद 108 एम्बुलेंस के माध्यम से मृतको के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए त्योंथर सिविल अस्पताल भेजा गया। तीनों मृतको का आपस में क्या रिश्ता हैं इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

वहीं थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया, ” ग्राम कोनिया मे दर्दनाक सडक हादसा हुआ है, जिसमें 3 लोग ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। तीनों की मौत हो गई है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं। साथ ही घटना के बाद मौके से चालक फरार है, पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”