पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा
इश्क छुपाये नही छुपता आशिक़ को किसी बात का बुरा लगे न लगे मगर जब गर्लफ्रैंड बात करना बन्द कर दे तो पूरी दुनिया आसमान पर उठा लेता है एक ऐसा ही मामले युवक हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया।
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खगरामपुर गांव में शुक्रवार को एक युवक द्वारा हाईटेंशन पोल पर चढ़ने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शुरुआत में समझा कि कोई कर्मचारी मरम्मत कार्य कर रहा है, लेकिन कुछ ही देर में पता चला कि युवक प्रेमिका की बेवफाई से क्षुब्ध होकर पोल पर चढ़ा है और जोर-जोर से रोते-चिल्लाते हंगामा कर रहा है।
युवक की पहचान और हंगामा
युवक की पहचान खगरामपुर निवासी अशोक चौहान के रूप में हुई। वह कभी चिल्लाता, तो कभी सिसकता रहा। एकतरफा प्यार की बात फैलते ही गांव में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। लोग इस अजीब वाकये को देखने के लिए उमड़ पड़े और माहौल अफरातफरी भरा हो गया।
पुलिस की समझाइश नाकाम, बुलाई गई फायर ब्रिगेड
ग्रामीणों की सूचना पर मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतरने की लगातार कोशिश करती रही, लेकिन वह समझाइश को अनसुना कर पोल पर ही खड़ा रहा और शोर मचाता रहा। स्थिति गंभीर होती देख पुलिस ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर भेजी गई।
घंटों की मेहनत के बाद सुरक्षित उतारा गया
लंबे प्रयासों के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। उसे उतारते ही पुलिस ने राहत की सांस ली और भीड़ में भी शांति लौट आई।
मेडिकल जांच के लिए भेजा गया युवक
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय के मुताबिक, युवक भावनात्मक तनाव के कारण मानसिक रूप से असंतुलित प्रतीत हो रहा था। उसे प्राथमिक सुरक्षा के तहत चिकित्सा परीक्षण हेतु भेज दिया गया है।

