jhankar
ब्रेकिंग
सुलगांव खंडवा:  विधवा बुजुर्ग महिला को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर चंद्रशेखर पंवार सामाजिक कार्यकर... 14 आरोपियों को आजीवन कारावास, फैसले के बाद कोर्ट परिसर में हंगामा Big breaking news: बैतूल जिले के ग्राम रिंगढाना आग ने मचाया तांडव, एक दर्जन से ज्यादा मकानों में लगी... नवांकुर अभियान धर्मकुंडी में 200 सीड बॉल तैयार, एसडीएम ने कहा युद्धस्तर पर वृक्षारोपण की तैयारी एसडीएम विजय राय ने मतदाता सूची शुद्ध करने के सख्त निर्देश  आधुनिक स्वास्थ्य और आधुनिक हरदा की थीम पर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार विश्व बाल श्रम निषेध दिवस अंतर्गत इंडस्ट्रीज एरिया में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न हरदा : 13 से 15 व 17 जून को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 हेतु संशोधित कार्यक्रम... कलेक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

भोपाल-इंदौर हाईवे पर बनेगा विक्रमादित्य द्वार, सीएम ने किया भूमिपूजन

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे पर जल्द ही एक भव्य प्रवेश द्वार नजर आएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को हुजूर विधानसभा क्षेत्र के फंदा में प्रस्तावित ‘सम्राट विक्रमादित्य द्वार’ का विधिवत भूमिपूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक बड़ी घोषणा करते हुए फंदा क्षेत्र का नाम बदलकर ‘हरिहर नगर’ करने का ऐलान किया। कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत भोपाल में बनने वाले अत्याधुनिक ई-बस डिपो की आधारशिला भी रखी।

- Install Android App -

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार विरासत और विकास के समन्वय के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने जानकारी दी कि राजधानी भोपाल में कुल 9 भव्य स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। इन द्वारों का नामकरण राजा भोज, सम्राट विक्रमादित्य, भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण जैसे महापुरुषों के नाम पर किया जाएगा। यह द्वार केवल प्रवेश का माध्यम नहीं होंगे, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को आधुनिक शहरी विकास से जोड़ने का प्रतीक भी बनेंगे।

5 करोड़ की लागत
भोपाल-सीहोर रोड पर बनने वाला यह प्रवेश द्वार भारतीय स्थापत्य कला का एक बेजोड़ नमूना होगा। लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले इस द्वार की ऊंचाई 24.4 फीट होगी। सिक्सलेन सड़क पर तीन पिलरों पर टिके इस द्वार की कुल चौड़ाई 30 मीटर होगी, जिसमें 5 मीटर का हरित सेंट्रल वर्ज भी शामिल रहेगा। इंदौर की तरफ से भोपाल में प्रवेश करते समय यह द्वार सम्राट विक्रमादित्य की भव्य प्रतिमा के साथ आगंतुकों का स्वागत करेगा।