jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

जबलपुर : इलाज के नाम पर बाइबिल पढ़ाई का आरोप, विश्व हिंदू परिषद ने लिया एक्शन

जबलपुर। मध्य प्रदेश में एक बार फिर हिंदुओं को बाइबिल पढ़वाने का मामला सामने आया है। जबलपुर में इलाज के नाम पर बाइबिल पढ़वाई जा रही थी। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने घर पर मारा छापा। वीएचपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि घर के कमरे में कुछ लोग मिलकर धर्मांतरण करवा रहे थे। तभी हिंदूवादी संगठनों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

हिंदुओं को बनाया जा रहा था ईसाई

- Install Android App -

पूरा मामला कुंडम थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि घर के अंदर प्रार्थना सभा चल रही थी। हिंदुओं को ईसाई बनाया जा रहा था। कमरे से वीएचपी को बाइबिल और अन्य सामग्री बरामद हुई है। विश्व हिंदू परिषद का आरोप है कि लंबे समय से घर के अंदर अनैतिक गतिविधियां चल रहीं। लोगों को इलाज के नाम पर घर में लाया गया था। इसके बाद दूसरे धर्म की खासियत बताकर ब्रेन वॉश किया जा रहा था।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि अगर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे। वीएचपी कार्यकर्ताओं ने बताया कि बहुत दिनों से उन्हें सूचना मिली थी, कि यहां धर्मांतरण की गतिविधियां चल रही हैं। इसलिए जब हम मौके पर पहुंचे तो आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। घर के अंदर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। छापा मारकर धर्मांतरण को रोका. वहीं वीएचपी कार्यकर्ताओं की शिकायत पर फिलहाल पुलिस ने 151 में मामला दर्ज किया है।