jhankar
ब्रेकिंग
पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी हंडिया: बिछड़े मासूम को डायल-112 ने आधे घंटे में खोज निकाला, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान विकास के नाम पर पेड़ काटना पड़ा महंगा, एसडीएम ने सीएमओ पर लगाया 30 हजार रुपये का जुर्माना कृषि उपज मंडी रोड स्थित स्पा सेंटर पर उठे सवाल, संचालक से पुलिस की पूछताछ, मसाज सेंटर की आड़ में अवै... किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, मूंग खरीदी बढ़ाने और खाद उपलब्ध कराने की मांग बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ...

110 चक्कों के ट्रेलर पर 1.8 लाख किलो का शिवलिंग, चेन्नई से चंपारण के लिए रवाना

सिवनी। तमिलनाडु के चेन्नई से बिहार के चंपारण ले जाया जा रहा एक विशालकाय शिवलिंग इस समय आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। शिवलिंग अभी जबलपुर से नागपुर के रास्ते NH-44 पर गुजर है, जहां रास्ते में जगह-जगह लोग पूजा करने के लिए पहुंच रहे हैं।

शिवलिंग का वजन 1 लाख 80 हजार किलो है और ऊंचाई 30 फीट है। इस विशालकाय को 110 चक्के वाले ट्रेलर पर ले जाया जा रहा है। ट्रेलर के ड्राइवर अरुण कुमार ने बताया कि 23 दिन पहले चेन्नई से निकले हैं और 20 दिन बाद वो बिहार के चंपारण पहुंच जाएंगे।

- Install Android App -

शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा चंपारण में निर्माणधीन विराट रामायण मंदिर में की जाएगी। पूर्वी चंपारण जिले के जानकीनगर के कैथवलिया गांव में ये मंदिर बन रहा है। महावीर मंदिर ट्रस्ट समिति इस मंदिर का निर्माण करा रही है। मुख्य मंदिर 1080 फीट लंबाई और 540 फीट चौड़ाई में है। इसमें कुल 18 शिखर के साथ 22 और मंदिर होंगे। मंदिर के शिखर की ऊंचाई 270 फीट रखी गई है।

एक ही पत्थर से बना हैं 30 फीट ऊंचा शिवलिंग
यह शिवलिंग एक ही पत्थर को तराश कर बनाया गया है। इसे विनायक वेंकटरमण की कंपनी ने 10 साल की अथक मेहनत से तैयार किया है। इसे बनाने में करीब 3 करोड़ खर्च आया है। महाबलीपुरम के पट्टीकाडु गांव में इस विशालकाय शिवलिंग को वास्तुकार लोकनाथ ने कड़ी मेहनत से तैयार किया। खास बात यह है कि शिवलिंग पर छोटे छोटे 1008 शिवलिंग भी बनाए गए हैं।