MP BIG news: करणी सेना जन क्रांति न्याय आंदोलन, लाठीचार्ज मामले में 5 पुलिस अधिकारियों पर न्यायिक जांच के आदेश जारी, अन्य मांगों को लेकर 3 माह का सरकार को दिया अल्टीमेटम
हरदा। हरदा के नेहरू स्टेडियम में आज करणी सेना का जनक्रांति न्याय आंदोलन कार्यक्रम में देश प्रदेश से हजारों करणी सैनिकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मालूम हो 21 सूत्रीय मांगों को लेकर करणी सेना परिवार मध्यप्रदेश प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व लगातार 21 दिसंबर को करणी सेना जन क्रांति न्याय यात्रा की तैयारियां जोर शोर से चल रही थी। 20 दिसंबर को ही हजारों करणी सैनिक हरदा पहुंच चुके थे।
आज रविवार को हरदा शहर का नेहरू स्टेडियम खचाखच भर गया।
करणी सेना जन क्रांति न्याय यात्रा में राजपूत समाज सहित करणी सेना के पदाधिकारी सामाजिक बंधु महिला शक्ति सहित सर्व समाज के कई सामाजिक संगठन के भी हजारों लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर, महिपाल सिंह मकराना, डॉक्टर राज शेखावत, सूरजपाल अंबू ,ऋषिराज सिसोदिया हरदा करणी सेना अध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत, लक्ष्मीनारायण पंवार, सुरेन्द्र जैन, संजय बिजगाने गुर्जर, शैलेन्द्र सिंह गुर्जर , अभिषेक ठाकुर सहित कई वक्ताओं ने अपनी बात रखी और 21 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग रखी।
शाम 8 बजे जिला प्रशासन और करणी सेना के पदाधिकारियों के बीच बातचीत हुई। जिसमें हरदा लाठी चार्ज मामले में 5 पुलिस अधिकारी
अनिल गुर्जर, रिपुदमन राजपूत, संजू चौहान, तुषार धनगर और ललित गौड़
के विरुद्ध न्यायिक जांच के आदेश दिए। सभी को PHQ भोपाल भेजा।
इधर करणी सेवा जन क्रांति न्याय आंदोलन ने अन्य मांगों को लेकर 3 माह का अल्टीमेटम सरकार को दिया है। मांगे पूरी नहीं होती है तो दिल्ली में कूच करने की बात कही गई। इसके साथ ही करणी सेना राजनीतिक दल बनाकर चुनाव लड़ेगी। इसको लेकर भी घोषणा की गई।
भारी पुलिस बल रहा तैनात।
हरदा के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन आज का रहा। पुलिस प्रशासन पूरे समय अलर्ट रहा। इधर करणी सैनिकों ने भी शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन में सहयोग किया।
वहीं करणी सेना जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने सर्व समाज का आभार व्यक्त किया।

