आज जन्म लिया बालक सुन्दर, स्वस्थ्य, भाग्यवान, और हंसमुख होगा, इसकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, जन्म स्थान के पास ही अपना भाग्योदय करेगा, माता पिता को जीवन में सुखी रखेगा। पौष शुक्ल तृतीया को श्रवण नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड, सरसों, के भाव में मंदी होगी, जीरा, धनियां, लौंग, कालीमिर्च, मैथी में मंदी होगी, सोना, चांदी, में स्थिरता रहेगी, लाल वस्तुओं में घटाबढी, होगी। भाग्यांक 2614 है।
मेष राशि :- आपके शुभ चिंतक व मित्र भी आप से खिन्न रहेंगे, किनतु कार्य बनेंगे, ध्यान दें।
वृष राशि :- शरीर, स्त्री कष्ट, पद परिवर्तन, उन्नति, नौकरी से लाभ होगा, कार्य होगे।
मिथुन राशि :- आर्थिक कष्ट, विरोधियों का प्रभाव, निर्माण के कार्यों में बाधा, रुके कार्य होगे।
कर्क राशि :- संतान पीड़ा, चोट चपेट ऑपरेशन की संभावना अवश्य बनेगी, ध्यान दें।
सिंह राशि :- शारीरिक सुख, पत्नी-भ्रातृ कष्ट होवे, व्यापार लाभ, स्त्री सुख होगा।
कन्या राशि :- शारीरिक सुख, पत्नी-भ्रातृ कष्ट होवे, कार्य लाभ होगा, ध्यान रखे।
तुला राशि :- शत्रु व रोग पर धन व्यय होगा, सफल यात्रा, व्यापार के कार्य में सफलता होगी।
वृश्चिक राशि :- शारीरिक चोट, दुर्घटना संभावित, शत्रु का प्रभाव अवश्य बढ़ेगा।
धनु राशि :- शरीर आदि सुख, व्यापारिक यात्रा किन्तु निर्माण के कार्य में सफलता हो।
मकर राशि :- नेत्र पीड़ा, आर्थिक हानि, विद्या बाधा, पत्नी को पीड़ा, कष्ट अवश्य होगा, ध्यान दें।
कुंभ राशि :- अभीष्ट सिद्ध, राज भय, कार्य बाधा, राजकार्य में रुकावट का अनुभव होगा।
मीन राशि :- विरोधियों का दमन, सुख साधन की प्राप्ति तथा पारिवारिक प्रभाव समाज में होगा।

