jhankar
ब्रेकिंग
पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हरदा-खिरकिया सड़क की बदहाली पर विधायक दोगने का अल्टीमेटम, 8 दिन में मरम्मत नहीं तो आंदोलन हरदा जिले की 47 बैंक शाखाओं में लटके ताले नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत खिरकिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई आरवी फर्नीचर मार्ट और खाली प्लॉट से 50 हजार रुपए की अवैध स... पोला अमावस्या पर बाबा भैरवनाथ का किया आकर्षक श्रृंगार, बांटी प्रसादी - बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्ध... हरदा: पूर्व साडा अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी शिवनारायण टांक का निधन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वैभव सूर्यवंशी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में उभरते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को खेल में असाधारण प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। 14 साल के वैभव ने घरेलू क्रिकेट के साथ ही आईपील और अंडर-19 क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया है। वैभव ने जिस प्रकार से आक्रामक पारियां खेली है उससे उनकी तुलना महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से भी होने लगी है। प्रशसंकों का मानना है जिस प्रकार सचिन अपने कैरियर की शुरुआत में खेलते थे। वैसे ही वैभव भी खेल रहे हैं।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 5 से 18 साल के बच्चों को खेल, बहादुरी, नवाचार, विज्ञान, समाज सेवा और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है। इस साल कुल 20 बच्चों को इस सम्मान के लिए चुना गया था, जिनमें वैभव शामिल थे।

- Install Android App -

इस सप्ताह की शुरुआत में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 84 गेंद में 190 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 15 छक्के शामिल थे। उन्होंने सिर्फ 36 गेंद में अपना शतक पूरा किया और लिस्ट ए क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।

वह सबसे उम्र में रणजी और आईपीएल खेलने वाले बल्लेबाज हैं। वैभव को पिछले साल सबसे कम उम्र में आईपीएल अनुबंध मिला था। तब उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपए में खरीदा था। अपने पहले आईपीएल मैच से पहले इस क्रिकेटर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर 19 मैच में 58 गेंदों पर ही शतक लगा दिया था। वहीं साल 2024 में अंडर-19 एशिया कप में भी उन्होंने दो अर्धशतक के साथ ही 44 की औसत से 176 रन बनाए थे। वैभव ने आईपीएल के पहले ही मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया था। तब उन्होंने 20 गेंदों में 34 रन बनाए थे। अपने पहले आईपीएल में केवल सात पारियों में 14 साल के इस खिलाड़ी ने 36.00 की औसत और 206 से ज़्यादा के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ शतक के साथ ही वह टी20 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाला खिलाड़ी बन गये। तब उन्होंने केवल 35 गेंदों में ही 7 चौके और 11 छक्के लगाकर शतक बनाया था। वहीं इंडिया अंडर 19 टीम के इंग्लैंड दौरे में वैभव ने 78 गेंदों में 143 रन बनाए जिसमें 13 चौके और 10 छक्के शामिल थे। ये इस टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक था।