jhankar
ब्रेकिंग
गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत 

Harda news; कन्हैया लाल कुशवाह का आरोप मोबाइल फेसबुक आईडी से दे रहे धमकी, 8 मोबाइल नंबरों के साथ सिविल लाइन थाने में शिकायत की ।

हरदा। कन्हैया लाल कुशवाह की फेसबुक आईडी से राजपूत समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी के बाद

अब दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। बीते कल राजपूत समाज ने छीपाबड़ थाने में लिखित शिकायत करते कार्यवाही की मांग की थी।

आज कन्हैया लाल कुशवाह ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर लिखित शिकायत करते हुए कहा कि मेरे पास कुछ मोबाइल नंबरों से लगातार फोन आ रहे जिसमें मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने धमकी देने वालों पर कार्यवाही की मांग की है।

 

- Install Android App -

क्या लिखा है। शिकायत पत्र में ,,

प्रति,

श्रीमान थाना प्रभारी महोदय

थाना सिविल लाईन हरदा

जिला हरदा मध्यप्रदेश

विषयः- मोबाईल एंव फेसबुक आई डी से अभद्र टिप्पणी कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध मे।

 

महोदय जी,

उपरोक्त विषयांतर्गत निवेदन है कि मैं आवेदक कन्हैयालाल कुशवाहा निवासी वार्ड क. 32 श्रीराम शरणम कॉलोनी इंदौर रोड़ हरदा, मेरे द्वारा किसी भी समाज या व्यक्ति के खिलाफ कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की गई है। लेकिन कुछ लोग सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की दृष्टि से मेरी आई डी का जान बूझकर किसी समाज विशेष के प्रति अभद्र टिप्पणी की खबर समाज में फैला रहे है जो कि सरासर गलत है।

अतः आपसे निवेदन है कि मेरी फेसबुक आई डी KL Kushwaha के नाम से है जिसका मोबाईल नंबर 9753878767 है कि जांच कराकर सर्व समाज के बीच सत्य उजागर कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का कष्ट करें।

विगत कुछ दिनो से कुछ लोगो द्वारा लगातार मुझे एंव मेरे परिवार के ऊपर आये दिन हमे बदनाम करने करने के के लिए सोशल मीडिया के द्वारा फर्जी अलग अलग आई डी से तथा कथित व्यक्तियों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग कर अमर्यादित टीका टिप्पणी कर छवि धूमिल की जा रही है।

जबकि मेरे द्वारा सर्व समाज का हमेशा से आदर सम्मान किया जाता रहा है और आगे भी करता रहूगां। मेरे ऊपर जो आरोप सोशल मीडिया के द्वारा लगे है वह निराधार है।

अतः आपसे निवेदन है कि मेरे द्वारा जिन व्यक्तियों समाज विशेष द्वारा आरोप लगाए जा रहे है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही कर मेरी जॉन मॉल की सुरक्षा हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें।

 

इन नंबरो से फोन आ रहे है:- 9753940501, 9575517817, 9329877261, 9131458433, 8223060720, 8871011056, 9039938363, 9669909538 सहित सैकड़ों लोगो द्वारा अभद्र टिप्पणी व धमकियां दी जा रही है।

धन्यवाद ।

कन्हैयालाल कुशवाहा

वार्ड क. 32 श्रीराम शरणम कॉलोनी हरदा

मो. 9425668827

ये खबर भी पड़े।

Harda news: सोशल मिडिया पर K L कुशवाह की आईडी से राजपूत समाज पर विवादित टिप्पणी पोस्ट, राजपूत समाज में आक्रोश छीपाबड़ थाने में की शिकायत ! इधर कुशवाह बोले आईडी को हैक कर कुछ कमेंट्स किए गए