jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार

रोको का टेस्ट से संन्यास स्वाभाविक नहीं, उथप्पा के बयान से फिर गरमाई बहस

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारे रोहित शर्मा और विराट कोहली भले ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हों, लेकिन उनके संन्यास को लेकर उठे सवाल आज भी थमे नहीं हैं। टेस्ट से रिटायरमेंट के सात महीने बाद भी यह बहस जारी है कि क्या दोनों दिग्गजों ने अपनी मर्जी से यह फैसला लिया था या परिस्थितियों ने उन्हें इसके लिए मजबूर कर दिया। अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा के बयान ने इस चर्चा को एक बार फिर हवा दे दी है। उथप्पा का मानना है कि विराट और रोहित का टेस्ट क्रिकेट से जाना किसी भी तरह से ‘नेचुरल एग्जिट’ यानी स्वाभाविक विदाई नहीं लगता। मई महीने में आईपीएल 2025 के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने कुछ ही दिनों के अंतराल में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। सबसे पहले रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी थी। यह घोषणा ऐसे समय पर सामने आई थी, जब खबरें आ रही थीं कि इंग्लैंड दौरे से पहले बीसीसीआई के चयनकर्ता उन्हें टेस्ट कप्तानी से हटाने पर विचार कर रहे हैं। फैंस अभी रोहित के संन्यास के कारणों को समझने की कोशिश कर ही रहे थे कि विराट कोहली ने भी टेस्ट से रिटायरमेंट का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया।

- Install Android App -

विराट कोहली का फैसला इसलिए भी ज्यादा चौंकाने वाला माना गया क्योंकि वह इंग्लैंड दौरे की तैयारियों में जुटे हुए थे। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शतक जड़ने के बाद उनका आत्मविश्वास ऊंचाई पर था और माना जा रहा था कि इंग्लैंड की परिस्थितियों में वह एक बार फिर बड़ी पारियां खेलना चाहते हैं। दिल्ली के रणजी कोच सरनदीप सिंह ने भी दावा किया था कि कोहली इंग्लैंड दौरे को लेकर बेहद उत्साहित थे और पूरी तैयारी कर रहे थे। रॉबिन उथप्पा ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस पूरे मामले पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें यह फैसला किसी भी तरह से स्वाभाविक नहीं लगता। उथप्पा के मुताबिक, यह कहना मुश्किल है कि दोनों पर किसी तरह का दबाव था या नहीं, लेकिन यह साफ है कि यह ‘नेचुरल एग्जिट’ नहीं था। उनका मानना है कि असली सच्चाई तभी सामने आएगी, जब विराट और रोहित खुद सही समय पर इसे साझा करने का फैसला करेंगे।

उथप्पा ने यह भी कहा कि जब रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब उन्हें लगा था कि रोहित को कुछ समय का ब्रेक लेकर फिटनेस और मानसिक मजबूती पर काम करना चाहिए। उनके अनुसार, विराट और रोहित दोनों की आंखों में आज भी रन बनाने की भूख साफ नजर आती है। यही वजह है कि उनके अचानक लिए गए इस फैसले को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है और यह बहस शायद तब तक चलती रहेगी, जब तक दोनों दिग्गज खुद अपनी चुप्पी नहीं तोड़ते।