jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

उज्जैन में कपिल देव बच्चों के साथ गली क्रिकेट खेलते नजर आए

उज्जैन। वर्ष 1983 में देश को वर्ल्ड कप जीताने वाले धुरंधर क्रिकेटर कपिल देव उज्जैन में अपने दोस्त से मिलने आए। इस दौरान वे फ्रीगंज क्षेत्र में बड़े ही सहज अंदाज में बच्चों के साथ सड़कों पर बल्लेबाजी करने लगे। बच्चों को भी कपिल देव के साथ खेलकर आनंद आया।

- Install Android App -

क्रिकेटर कपिल देव उज्जैन में मोहनलाल सोनी व सरला सोनी के निवास आए। इस दौरान वे प्रोटोकाल से दूर ही रहे। पूर्णत: सामान्य तरीके से उज्जैन पहुंचे कपिल देव ने फ्रीगंज क्षेत्र में सहज ही बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। एक गली में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हुए देख आते-जाते हर किसी ने कपिल देव की सादगी को देखा।

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने भी कपिल देव से भेंट की। कपिल देव का महाकाल मंदिर में भी दर्शन करने का मन था, लेकिन मंदिर में भीड़ के कारण वे महाकाल के दर्शन नहीं कर पाए। मोहनलाल सोनी ने बताया कि वे कपिल देव का उज्जैन से लगाव है और वे उनके पारिवारिक मित्र भी हैं। कपिल देव को उज्जैन में सुखद शांति का अनुभव हुआ।