सिराली : सिनर्जी संस्थान, हरदा द्वारा सिराली क्षेत्र 15 टीम राधा-कृष्ण स्टेडियम, रामपुरा (सिराली) उतरेगी दिनांक 2 जनवरी 2026 से 3 जनवरी 2026 तक एक विशेष मिश्रित जेंडर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
इस टूर्नामेंट की खास बात यह है कि यहाँ लड़कियाँ भी हाथों में बल्ला थामे, लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मैदान में उतरेंगी और यह साबित करेंगी कि
“हमारी छोरी किसी छोरो से कम नहीं हैं।”
यह आयोजन केवल खेल का नहीं, बल्कि जेंडर समानता, आत्मविश्वास और बदलाव का संदेश देने का एक मजबूत प्रयास है।

