jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

मोदी की राह पर पाक PM इमरान खान, चलाया ये अभियान

पेशावर: पाकिस्तान को संवारने के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान  भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राह पर चल पड़े हैं। इमरान ने  मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की नकल करते हुए शनिवार को पाकिस्तान में स्वच्छता संबंधी स्थितियों को सुधारने के लिए आधिकारिक तौर पर एक अभियान की शुरुआत करते कसम खाई कि वह देश को “यूरोप से भी अधिक साफ सुथरा” बनाएंगे

- Install Android App -

रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक खान ने इस्लामाबाद के मॉडल गर्ल्स कॉलेज में ‘स्वच्छ एवं हरित पाकिस्तान’ अभियान में भाग लिया और एक पौधा लगाया। इस अवसर पर खान ने छात्रों एवं युवाओं से अपील की कि वे इस अभियान के अगुआ बनें । प्रधानमंत्री ने  देश को  यूरोप से अधिक स्वच्छ  बनाने के लिए कहा कि इसके लिए हमें अपनी सोच में भी बदलाव लाना होगा।  इमरान खान ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के लिहाज से पाकिस्तान सातवां सबसे संवेदनशील देश है। उन्होंने उल्लेख किया कि लाहौर उन शहरों में शामिल है, जहां प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी की सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अरबों पौधे लगाए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने अब देशभर में 10 अरब पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है जिससे मौसम की पद्धति में बदलाव आएगा।