jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों से गायब होंगे निराश्रित गोवंश, बांदर खो गौशाला में मिलेगी शरण, सड़क हादसे रोकने एसडीम विजय रा... सड़क निर्माण के दौरान अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने आंदो... बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण

गार्ड को गुलेल मारी, 10 मिनट में 10 किलो चांदी और सोना चोरी

विदिशा। महज 10 मिनिट में 20 लाख से ज्यादा की चोरी की वारदात ने विदिशा को हिलाकर रख दिया है। कई नकाबपोश बदमाशों ने कैमरों के सामने ऐसे चोरी की जैसे फिल्म का कोई सीन चल रहा हो। देखते-देखते चोरों ने दुकान की शटर तोड़कर 10 मिनट में 10 किलो चांदी, सोने के जेवर और नगदी पार कर दी। यह पूरी वारदात दुकान के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। चोरी के पहले बदमाशों ने दुकान की चौकीदारी के लिए तैनात कर्मचारी के साथ मारपीट भी की थी।

गार्ड को गुलेल मारी, जैक से शटर तोड़ा

- Install Android App -

रविवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट लिए और डॉग स्वाक्ड के साथ मुआयना किया। घटना शहर के सेंटर पांइट खरीफाटक रोड मुख्य मार्ग पर स्थ्ति अरिहंत ज्वलर्स की है। जहां शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 6 लोगों ने पहले सुरक्षागार्ड को गुलेल मारी और पीटा। इसके बाद शटर के नीचे जैक लगाकर शटर को तोड़ दिया। पलभर में चोर दुकान के अंदर थे और काउंटर के शौकेस में रखे सोने-चांदी के जेवरात निकालकर फरार हो गए। चोरों ने इस वारदात को महज 10 मिनट में अंजाम दे दिया।

दुकान की रैकी की संभवना, आधी रात की वारदात

जांच में सामने आया है कि करीब 7 दिन पहले इस दुकान के आसपास कुछ संदिग्ध लोग नजर आए थे, जो दुकान की रैकी कर रहे थे। आशंका होने पर दुकान संचालक ने संदिग्ध लोगों से दुकान के आसपास भटकने का कारण भी पूछा था लेकिन वह कोई जबाव नहीं दे सके। इस बात की शिकायत दुकान संचालक ने पुलिस से भी की थी और पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया था। इतनी जानकारी देने के बाद भी पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई और चोरी की यह बड़ी वारदात हो गई। दुकान संचालक के मुताबिक जिस समय चोरी हुई थी उसके करीब 15 मिनिट पहले ही पुलिस की गश्त टीम दुकान के सामने से निकली थी लेकिन पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नजर नहीं आया। बताया गया कि दुकान के पिछले हिस्से के पीछे रेलवे ट्रैक है और बीच में एक दीवार है, जहां से चोरों ने दुकान के पास गली में जगह बनाई होगी। जेवरों के कुछ बॉक्स रेलवे ट्रैक के पास भी नजर आए हैं।