jhankar
ब्रेकिंग
राशन विक्रेताओं ने सरकार को दी चेतावनी, 1 अक्टूबर से 7 दिवसीय आंदोलन की तैयारी पटवारियों की पदोन्नति में 50 वर्ष की आयु सीमा समाप्त करने की मांग, पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन नेपाल में बड़ा हादसा - पहाड़ टूटकर काली गंडकी नदी में गिरा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री जिनवाणी पाल्की शोभायात्रा श्राद्ध पक्ष में अनूठी पहल: हिंडोलनाथ बाबा की पहाड़ी पर रोपे 101 पौधे जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ

चांदी के कारोबार की शुरुआत में तेजी, सोने के भाव में नरमी

नई दिल्ली। घरेलू बाजार में बुधवार को चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में तेजी और सोने में नरमी देखने को मिल रही है। सोना तेज शुरुआत के बाद लुढ़क गया, जबकि चांदी सुस्त शुरुआत के बाद ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। सोने के वायदा भाव 1,38,900 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,59,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरमी और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 57 रुपये की तेजी के साथ 1,39,140 रुपये के भाव पर खुला।

- Install Android App -

पिछला बंद भाव 1,39,083 रुपये था। इस समय यह 190 रुपये की गिरावट के साथ 1,38,893 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,39,140 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,38,642 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले साल 1,40,465 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। वहीं चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। लेकिन बाद में इसके भाव ने रिकॉर्ड स्तर छू लिया। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 1,212 रुपये की गिरावट के साथ 2,57,599 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,58,811 रुपये था। इस समय यह 589 रुपये की तेजी के साथ 2,59,400 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 2,59,692 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,57,001 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 2,59,692 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज रही। लेकिन बाद में सोने के भाव गिर गए। कॉमेक्स पर सोना 4,505.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,496.10 डॉलर प्रति औंस था। इस समय यह 7.60 डॉलर की गिरावट के साथ 4,488.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,584 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 81.28 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला बंद भाव 81.03 डॉलर था। इस समय यह 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 81.13 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने पिछले साल 82.67 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।