jhankar
ब्रेकिंग
नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च

टिमरनी : 21 लाख रुपए का भ्रष्टाचार सिद्ध होने के बाद आज तक नहीं हुई एफ आई आर – मोहन साईं 

हरदा: टिमरनी नगर परिषद अध्यक्ष सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं दोषी कर्मचारियों पर एफ आई आर की मांग

जी आई पाइप खरीदी में ,21 लाख का भ्रष्ट्राचार जांच में सिद्ध

जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व कलेक्टर से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल

हरदा टिमरनी नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्ट्राचार को लेकर आज कांग्रेस ने कलेक्टर से मुलाकात कर दोषियों पर आपराधिक कार्यवाही की मांग की तथा नगर परिषद टिमरनी में विभागीय खरीदी सहित अन्य निर्माण कार्यों में हो रहे भारी भ्रष्ट्राचार पर कलेक्टर से कार्यवाही की मांग की जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुभाष जायसवाल एवं अन्य कांग्रेस नेताओं ने

- Install Android App -

कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मुलाकात कर बताया कि वर्ष ,2023 में नगर परिषद टिमरनी ने 39 लाख के जी आई पाइप खरीदे थे जो की घटिया किस्म के थे और बाजार मूल्य से चार गुना अधिक कीमत पर खरीदे गए थे जिसकी शिकायत लोकायुक्त एवं नगरीय प्रशासन विभाग को की गई थी।

विभागीय जांच मे नगर परिषद अध्यक्ष देवेन्द्र भारद्वाज, तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल शर्मा, उपयंत्री रितेश यादव, शाखा प्रभारी शेरसिंह बट्टी सहित पार्षदों को दोषी पाया गया है तथा 39 लाख की जी आई पाइप खरीदी में 21 लाख शासन को आर्थिक नुकसान होना पाया गया है ।

तथा 18 लाख के ट्रैक्टर और मड पंप खरीदी में भी 9 लाख रुपए का भ्रष्ट्राचार जांच में सिद्ध हुआ है जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष सहित तत्कालीन प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दोषी पाया गया है परन्तु भाजपा के दबाव में प्रशासन कार्यवाही नहीं कर रहा है

कांग्रेस संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के अंदर भ्रष्ट्राचारियों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं की गई तो कांग्रेस आंदोलन करेगी जिसकी पूरी जवाबदारी प्रशासन की होगी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते समय जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुभाष जायसवाल कांग्रेस नेता जितेंद्र सोनकिया, शिवम् कनोजिया, संजय पवार सहित अनेक कांग्रेस नेता मौजूद थे