jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

हरदा : निर्माणाधीन विद्युत सबस्टेशन समय सीमा में पूर्ण किये जाएं

खराब ट्रांसफार्मर शीघ्रता से बदले जाएं

हरदा / कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने जिले में निर्माणाधीन 33/11 केव्ही सबस्टेशन एवं 33 केव्ही फीडर का कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि घरेलू एवं व्यवसायिक विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय सारणी अनुसार सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान विद्युत कम्पनी के महाप्रबन्धक श्री व्ही.के. बागड़े ने बताया कि वर्ष 2025-26 में 852 खराब ट्रांसफार्मर बदले गये। उन्होने 5 रूपये में विद्युत कनेक्शन प्रदाय करने की योजना की भी जानकारी दी।

- Install Android App -

समाधान योजना

बैठक में बताया गया कि विद्युत बकायादारों को बकाया राशि के भुगतान में राहत देने के उद्देश्य से कम्पनी द्वारा समाधान योजना लागू की गई है, जिसमें उपभोक्ता द्वारा बकाया राशि को एक मुश्त या किश्तों में भुगतान की सुविधा दी गई है। इसमें उपभोक्ताओं को सरचार्ज राशि में छूट देने का प्रावधान है।

योजना के प्रथम चरण में प्रथम एवं द्वितीय माह में भुगतान करने पर 60 से 100 प्रतिशत अधिभार माफ है, जिसकी समय सीमा 31 जनवरी 2026 है। द्वितीय एवं अंतिम चरण में तीसरे एवं चतुर्थ माह में भुगतान करने पर 50 से 90 प्रतिशत अधिभार माफ होगा, जिसकी समय सीमा में 28 फरवरी 2026 है।

उन्होने बताया कि जिले में समाधान योजनार्न्तगत 27099 उपभोक्ताओं से 1548.42 लाख रूपये की राशि जमा कराई जा चुकी है। इस दौरान कम्पनी के मैदानी अधिकारी मौजूद थे।