रहटगांव थाना क्षेत्र में एक माह में दूसरी घटना, अज्ञात असामाजिक तत्वों ने मंदिर की मूर्तियां की खंडित, बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन !
रहटगांव: मंदिर में मूर्तियों को खंडित करने की घटना हरदा जिले में लगातार हो रही है। जिसको लेकर हिंदुत्व वादी सामाजिक संगठनों में आक्रोश है।
विगत 1 महीने में हरदा जिले में 3 घटनाएं और रहटगांव थाना अंतर्गत यह दूसरी घटना कल दिनांक 26 जनवरी रात्रि 8:30 बजे ग्राम बरखेड़ी में हुई।
मिली जानकारी के अनुसार भोलेनाथ जी के मंदिर में मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया गया (तोड़ फोड़ की गई)।
बजरंगदल ने रहटगांव थाने में शिकायत की ओर इसके साथ ही आरोपी को पकड़ने की मांग की।
ज्ञापन सौंपते समय बजरंग दल के कार्यकर्ता ओ ने कहा कि लगातार हो रही इस प्रकार की कायराना हरकत की कड़ी निंदा करता है। हिंदू समाज अब और हमारे आराध्य देवीदेवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द मामले की जांच कर आरोपी पर ठोस कार्यवाही की जाए, आरोपी का पकड़ने के बाद अतिक्रमण हटाया जाए एवं जिले की तीसरी घटना को देखते हुए आरोपी का जुलूस निकाला जाए।।

