jhankar
ब्रेकिंग
व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !!... हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल हंडिया : नयापुरा में भक्ति का महाकुंभ, 5 दिन तक गूंजेगी संत सिंगाजी महाराज की कथा, उमड़ेगा जनसैलाब! हर्षानंदगिरी बनीं हर्षा रिछारिया, चमक-दमक वाली दुनिया छोड़ संन्यास अपनाया

हरदा : वनग्रामों के राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन के पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं – कमिश्नर

हरदा : नर्मदापुरम् संभाग के आयुक्त श्री के.जी. तिवारी एवं मुख्य वन संरक्षक श्री अशोक कुमार ने बुधवार को राजस्व, वन एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मैदानी अमले की बैठक लेकर जिले के 42 वनग्रामों का राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तित करने के पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन, वनमण्डलाधिकारी श्रीमती ज्योति मुड़िया, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

- Install Android App -

बैठक में कमिश्नर ने वनग्रामों को राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन के पूर्व वनग्रामों का पूर्ण मानचित्रण, वनग्रामों की बाहरी सीमा का निर्धारण, स्थल सत्यापन, पूरे क्षेत्र का जीपीएस के माध्यम से नक्शा तैयार किये जाने, वन अधिकार पट्टाधारियों की सूची तैयार करने, नक्शे में वन अधिकार पत्रों की स्थिति दर्ज करने, ऐसे पट्टाधारी जिनको वन अधिकार पत्र जारी नहीं किया गया है,

उनको जानकारी दर्ज कराने, पट्टा अथवा वनाधिकार पत्रधारी की मृत्यू हो जाने की दशा में नामातंतरण, नए दावा आवेदनों को ऑनलाइन दर्ज करना, दावा आवेदनों का निराकरण, सामुदायिक दावों की स्थिति की समीक्षा भी की।

साथ ही समय सीमा में उपरोक्त कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। वन अधिकार पट्टों से संबंधित समस्त नस्तियां वनमण्डलाधिकारी कार्यालय में जमा करने के भी निर्देश दिये गये। कमिश्नर ने बैठक में जिले के 48 वनखण्डों की वन व्यवस्थापन की स्थिति की भी समीक्षा की।