jhankar
ब्रेकिंग
अत्यधिक आपातकालीन चेतावनी जारी! 19 अप्रैल से 31 मई तक, सफलता का निरीक्षण और संघर्ष की शक्ति छात्रों के लिए एक विशेष संदेश- ओपी देवहारे प्रियंका यदुवंशी ने 10वीं बोर्ड में 83.2% अंकों के साथ लहराया परचम : 4 विषयों में विशेष योग्यता हाई स्कूल व हायर सेकण्ड्री परीक्षा परिणाम घोषित दिव्यांग मोनिका को मिली लीगल गार्जियनशिप सड़े गले फलों व सब्जियों तथा दूषित मिठाई की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी समाधान एक दिवस-तत्काल सेवा में लापरवाही पर नोटिस, कलेक्टर ने मांगा स्पष्टीकरण जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न एसडीएम सुश्री बघेेल ने उपार्जन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण लाडो अभियान के तहत बाल विवाह रोकने जिला प्रशासन ने की व्यापक तैयारी

हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा म.प्र. के मुख्यमंत्री, आयुक्त नर्मदापुरम एवं हरदा कलेक्टर का पत्र प्रेषित कर हरदा जिले में बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से खराब हुई किसानों की फसलों का तत्काल सर्वे कराया जाकर बीमा एवं मुआवजा राशि दिलाये जाने की मांग की गई है।

हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा म.प्र. के मुख्यमंत्री, आयुक्त नर्मदापुरम एवं हरदा कलेक्टर का पत्र प्रेषित कर हरदा जिले में बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से खराब हुई किसानों की फसलों का तत्काल सर्वे कराया जाकर बीमा एवं मुआवजा राशि दिलाये जाने की मांग की गई है।

- Install Android App -

हरदा विधायक द्वारा प्रेषित किए गए पत्र में लेख किया गया है कि हरदा जिले में 27 जनवरी 2026 की देर रात हुई बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ग्राम सोनतलाई, कचबैड़ी, बिछोला, हनीफाबाद, पाचौला, सालाबेड़ी, सेनगुड, लोटिया, जामली, करनपुरा, धनगांव, खेड़ा, भवरतलाव, चौकी, डुमलाय, हीरापुर, बेसवां, कुसिया सहित हरदा जिले के अन्य ग्रामों में हजारों एकड़ कृषि भूमि पर लगी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। इस प्राकृतिक आपदा से किसानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। फसलें चौपट होने से किसानों की आजीविका पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। इस हेतु हरदा जिले में हुई बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित समस्त ग्रामों की सूची तैयार कर फसल नुकसानी का सर्वे तत्काल कराया जावे। जिससे किसानों को समय पर बीमा व उचित मुआवजा राशि प्रदान की जा सके और फसल नुकसानी से किसानों को हुई आर्थिक क्षति की भरपाई हो सके।